Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: From today till August 1, this will be the traffic arrangement on MG Road, Sadar, Eklavya Stadium Road…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: From today till August 1, this will be the traffic arrangement on MG Road, Sadar, Eklavya Stadium Road…#agranews

291

आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर भर्ती को लेकर रूट डायवर्जन जारी. एमजी रोड, सदर, एकलव्य स्टेडियम रोड पर ये रहेगी व्यवस्था. भारी और हल्के वाहनों के लिए ये होंगे नियम

एकलव्य स्टेडियम में 14 जुलाई से 1 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली होना प्रस्तावित है। अग्निवीर भर्ती रैली में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों का सायंकाल से ही प्रारम्भ होकर रात्रि तक आगमन होता रहता है। इसके बाद प्रातःकाल सेना रैली भर्ती होती है। एकलव्य स्टेडियम आगरा ग्वालियर रोड़ पर स्थित है – इस मार्ग पर रात्रि में तथा दिन में भारी व हल्के वाहनों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होता है। इस भर्ती को लेकर यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन जारी किया है जो कि 13 जुलाई की शाम से एक अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली की समाप्ति तक रहेगा.

भारी वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्थाः-
1.भगवान टॉकीज चौराहा से एम. जी. रोड़ प्रथम एवं ग्वालियर रोड़ (क्लब चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक ) के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। तथा भगवान टॉकीज चौराहा से महानगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से महानगर में होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

  1. ग्वालियर की ओर से महानगर आगरा में आने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से पथौली नहर चौराहा होकर तथा रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से शमशाबाद रोड़ होकर अपने गंतव्य जायेंगे।
  2. फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड, यमुना किनारा रोड़ की ओर से आने वाले
    भारी वाहन क्लब चौराहा (पी.डब्लू. डी. चौराहा) होकर ग्वालियर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन तोरा चौकी, दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
  3. मधूनगर चौराहा से सदर बाजार की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहन को नहीं आने दिया जायेगा।

हल्के वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्थाः-

  1. क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से अल्लाह बक्श चौराहा तक एवं अल्लाह बक्श चौराहे से क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से एकलब्य स्टेडियम के सामने समस्त प्रकार के छोटे बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
  2. ग्वालियर रोड की ओर से आने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) वाहन सोलंकी मार्केट चौराहा से डायवर्ट होकर ताराचन्द पार्क तिराहा से टैंक चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  3. एम. जी. रोड़ प्रथम से सदर की ओर जाने वाले हल्के (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) वाहन क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) से जीपीओ चौराहा एवं तारघर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  4. फतेहाबाद रोड़, शमशाबाद रोड़, यमुना किनारा रोड़ की ओर से आने वाले हल्के वाहन (चार पहिया, तीन पहिया एवं दो पहिया) क्लब चौराहा (पी.डब्लू.डी. चौराहा) होकर ग्वालियर रोड़ की ओर नहीं जा सकेंगे।
    नोटः- वर्षा होने एवं एकलव्य स्टेडियम में जलभराव की स्थिति में जबकि परीक्षा एकलव्य स्टेडियम के चारों ओर सड़क पर आयोजित होने की दशा में तारघर चौराहा, नंद टॉकीज चौराहा, आर0एम0ओ0 तिराहा, जी०पी०ओ० चौराहा, सौदागर लाइन चौराहा, अल्लाह बक्श चौराहा, एकलव्य स्टेडियम के सामने एवं क्लब चौराहा के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन परीक्षा के समय प्रतिबंधित रहेगा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!