आगरालीक्स…आगरा में लगा निशुल्क लीवर, श्वांस और फेंफड़ों की जांच का शिविर. 72 मरीजों का fibro scan हुआ तो 90 मरीजों का पीएफटी हुआ फ्री.
आगरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से निशुल्क लीवर, श्वांस एवं फेफड़ों की जांच शिविर का आयोजन किया गया. ले. कर्नल डॉ. सुमित लवानियां द्वारा लोगों की जांच की गई. अवधपुरी सौ फुटा रोड हनुमान मंदिर के पास आयोजित इस शिविर में 180 मरीज पहुंचे. इनमें से 72 मरीजों का fibro scan हुआ तो 90 मरीजों का पीएफटी फ्री हुआ. इसके अलावा 120 मरीजों की जांच की गई.
शिविर में डायबिटीज, टायफाइड, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर, पेट लीवर, अर्थराइटिस, थायराइड माइग्रेन, अस्थमा, सांस व छाती की परेशानी तथा मस्तिष्क रोग के मरीज देखे गए. पैथोलॉजी जांच पर विशेष छूट दी गई. शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चला.
