आगरालीक्स…आगरा नगर निगम कार्यकारिणी में पांच भाजपा और एक बसपा पार्षद निर्विरोध चुने गए.छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त थे पद
नगर निगम आगरा में शनिवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा की अध्यक्षता में सदन की की बैठक संपन्न हुई। बैठक में छह नए कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। शनिवार को छह कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना था, लेकिन सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से छह सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया, जिसमें पांच भारतीय जनता पार्टी और एक बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसमें भाजपा से पार्षद गौरव शर्मा, अमित पटेल, आशीष सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, मीनाक्षी वर्मा और बसपा से बंटी माहौर को नया कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
महापौर हेमलता दिवाकर ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को चुने जाने के लिए शुभकामनाएं दीं और आगरा के विकास में सहयोग करने का आग्रह किया।
बीते दिनों कार्यकाल पूरा होने के बाद नगर निगम कार्यकारिणी से छह सदस्यों पार्षद रवि मथुरिया, यशपाल सिंह, कप्तान सिंह, मंजू प्रजापति, सुधीर राठौर और अन्नू गुप्ता का कार्यकारिणी में कार्यकाल पूरा हो गया था। कार्यकाल पूरा होने के बाद कार्यकारिणी में छह सदस्यों के पद रिक्त थे, जिन्हें शनिवार को निर्विरोध चुनाव के जरिए भरा गया। महापौर ने कहा कि अब कार्यकारिणी पूरी हो गई है, अब शहर के विकास पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर चर्चा करके कार्य कराए जाएंगे।
