आगरालीक्स… आगरा में एसएसी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के आवास पर गोली चल गई, हादसे में एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है। गोली सुरक्षा में कार्यरत सीआईएसएफ कर्मी ,?द्वारा राइफल साफ करते समय चली है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आगरा में एसएसी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया विवि के खंदारी परिसर में रह रहे हैं, यहां उनका कैंप कार्यालय है। सुरक्षा में सीआईएसएफ कर्मी लगे हुए हैं, इनकी आवास के गेट पर पोस्ट है। पोस्ट के इंचार्ज हिमाचल प्रदेश निवासी करनाल सिंह हैं, उनके साथ आठ सुरक्षकर्मी पोस्ट पर रहते हैं। सोमवार सुबह 11 बजे गोली की आवाज से अफरा तफरी मच गई, आवास में रह रहे लोग और सुरक्षा कर्मी बाहर निकल आए। गोली करनाल सिंह के पैर में लगी है, उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
राइफल साफ करते समय चली गोली
बताया जा रहा है कि राइफल साफ करते समय करनाल सिंह के गोली लगी है, करनाल सिंह ढाई महीने पहले ही यहां आए हैं, वे हैड कांस्टेबल हैं और सीआईएसएफ के एसएसजी में कार्यरत हैं। उन्हें लेकर सुरक्षा कर्मी एसएन इमरजेंसी पहुंचे, यहां पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। मामला सीआईएसएफ से जुडा हुआ है, पोस्ट पर गोली कैसे चली, किसके द्वारा गोली चलाई गई, इसकी जांच की जा रही है।
अधिकारी भी पहुंचे, रख रहे नजर
एसएन इमरजेंसी में सीआईएसएफ के अधिकारी भी पहुंच गए हैं, करनाल सिंह का डॉक्टरों की टीम इमरजेंसी में इलाज कर रही है, उनके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे गोली चलने का कारण पता चल सके। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, गोली भी एससी आयोग के अध्यक्ष के आवास पर चली है, यह विवि का कैंपस भी है और यहां छात्र घूमते रहते हैं, हादसे के बाद से आवास में रहने वाले शिक्षक और छात्र डरे सहमे हैं।