आगरालीक्स… आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया और कांग्रेस नेता तजेंद्र राजौरा का विवादस्पद मोबाइल आॅडियो वायरल हुआ है, इसमें गाली का भी इस्तेमाल हुआ है, यह मामला गर्माने लगा है।
आगरा में चैपियंस ट्रॉफी में करोडों का सटटा लगा था, रविवार को पुलिस ने बडे बुकी पर छापा मारा लेकिन कोई पकडा नहीं जा सका। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने व्हाटस एप ग्रुप पर एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया को लेकर विवादस्पद पोस्ट कर दी, इसके बाद मामला गर्माता चला गया।
बातों बातों में तडका भडकी
व्हाटस एप ग्रुप पर डाली गई पोस्ट को लेकर एक युवक ने कांग्रेस नेता तजेंद्र राजौर से एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया की वार्ता कराई, उन्होंने ये आवाज डॉ कठेरिया की नहीं है।
कार्यालय के नंबर से किया फोन
फोन कटने के बाद एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के कार्यालय से तजेंद्र राजौर को फोन किया गया, पहले सामान्य तरह से वार्ता हुई। धीरे धीरे मामला गर्माने लगा, डॉ कठेरिया ने कहा कि तुम सम्मानित कांग्रेस के नेता हो तो तजेंद्र राजौरा ने कहा कि मैं भी आपका सम्मान करता हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्या डाल रहे हो, इस तरह बदनाम करना ठीक नहीं हैं देख लेने, यह कहते ही दूसरी तरफ से तजेंद्र राजौरा भी गर्म हो गया, इसे एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया की धमकी मानते हुए तीसरे व्यक्ति जिसके द्वारा फोन करवाया गया था, उसके लिए गाली गलौज की, दोनों तरफ से गर्मा गर्मी होने के बाद फोन कट गया।
आॅडियो हुआ वायरल
शाम होते होते एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया और कांग्रेस नेता तजेंद्र राजौरा के बीच हुई वार्ता का आॅडियो वायरल हो गया, लोग इसे चटकारे लेकर सुन रहे हैं, यह आॅडियो राजनैतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।