आगरालीक्स…रस्साकसी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 200 खिलाड़ियों के बीच जोर—आजमाइश, ट्रायल में 40 को चुना गया, कैंप के बाद 20 ही खेलेंगे नेशनल
आगरा में राष्ट्रीय रस्साकशी संघ के तत्वाधान में 06 से 08 अगस्त 2024 के मध्य रेलवे ग्राउंड आगरा पर रस्साकशी खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा । इसके लिए जिला रस्साकशी संघ आगरा के द्वारा प्रदेशीय रस्साकशी संघ के मार्गदर्शन में आल सेंट स्कूल शमशाबाद रोड पर अंडर -13 बालिका एवं अंडर-15 बालिका वर्ग में महासचिव उत्तर प्रदेश रस्साकशी संघ एनके चक्रवर्ती व संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश रस्साकशी संघ संजय कुमार के दिशा निर्देशन में चयन ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सचिव जिला रस्साकशी संघ आगरा किशन सिंह चाहर का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
चयनित टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल के दौरान लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दोनों ही वर्गों अंडर- 13, अंडर-15 (बालिका) के लिए 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कैंप के माध्यम से मुख्य 10-10 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया जिला रस्साकशी संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह राना की देखरेख में संपन्न हुई। संघ की संयुक्त सचिव यासमीन अंजुम व आगरा जिला संघ के सचिव पवन सिंह ने व्यवस्थाओं को संभाला। इस दौरान जिला रस्साकशी संघ से उपाध्यक्ष सुमनलता यादव, निखिल शर्मा, अनिमेष दयाल, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सक्सेना, अभिषेक शर्मा, अभी सिरोही, हिमांशु यादव, दीपक यादव, दीपक मिस्त्री, चंद्रशेखर, संदीप बघेल, उमेश साहू, आर्यन चौरसिया व प्रशांत बघेल उपस्थित रहे ।