Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: The best fathers of the country including Agra will be honored…#agranews
आगरा

Agra News: The best fathers of the country including Agra will be honored…#agranews

285

आगरालीक्स…आगरा सहित देश के बेस्ट फादर्स होंगे सम्मानित. इस फाउंडेशन की पहल, कहा—भारतीय संस्कृति के लिए वृद्धाश्रम खतरा

बच्चों के लालन-पालन में पिता की भूमिका माँ से कम नहीं होती, लेकिन हमारे समाज में पिता को कभी भी माँ के बराबर सम्मान नहीं मिल पाया। बस इसी अभाव की पूर्ति के लिए अफलातून फाउंडेशन विगत तीन वर्षों से आगरा में बेस्ट फादर अवार्ड समारोह का आयोजन कर रहा है। अब इसका सीजन-4 देश की राजधानी दिल्ली में अगले वर्ष किया जाएगा ताकि पिता के प्रति सम्मान करने की भावना का प्रसार पूरे देश में हो सके।

रविवार को न्यू आगरा स्थित होटल पूनम प्लाजा में उपरोक्त घोषणा करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार उप्पल ने जब सीजन 4 के बेस्ट फादर्स के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, दिल्ली के जाने-माने चिकित्सक डॉ. जेपी गुरूबक्शानी, समाजसेवी नजीर अहमद और देहदानी स्व. डॉ. राम अवतार शर्मा जी का नाम प्रस्तावित किया तो फाउंडेशन के संरक्षकों, पदाधिकारियों, अतिथियों व निर्णायक मंडल ने एक स्वर में चारों नामों पर सहमति की मोहर लगा दी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि आदर्श पुत्र नहीं होंगे तो आदर्श पिता कैसे होंगे। आज दुष्ट पुत्रों के कारण वृद्धाश्रम जरूरी तो हैं लेकिन भारतीय संस्कृति के लिए वृद्धाश्रम खतरा हैं। ऐसे आयोजनों से माता-पिता के प्रति सम्मान जागेगा, इसमें दो राय नहीं। अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य संरक्षक और आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश चंद शर्मा ने कहा कि इस बार फाउंडेशन द्वारा बेस्ट फादर के लिए ऐसे पिता भी चुने जाएंगे जिन्होंने अपनी पत्नी के अभाव में पिता के साथ-साथ माँ की भूमिका भी बखूबी अदा की है। संरक्षक डॉ. राहुल राज ने कहा कि अफलातून फाउंडेशन द्वारा आगरा के गैर सरकारी संगठनों की निगरानी कर देखा जाएगा कि सरकारी अनुदान का सही सदुपयोग हो पा रहा है कि नहीं।

कवि पदम गौतम ने अपनी कविता ‘कमाई जिंदगी भर की हमारे नाम करते हैं’ द्वारा पिता को नमन कर सबकी वाहवाही बटोरी। शुरू में फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हिमांशु उप्पल ने बताया कि फाउंडेशन वर्ष पर्यंत गरीबों, अपाहिज़ों और जरूरतमंदों का सहयोग करती रहेगी। अंत में मार्गदर्शक आदर्श नंदन गुप्त ने आभार व्यक्त किया। संचालन दीपक जैन ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. जेपी गुरूबक्शानी (दिल्ली), संरक्षक सतीश अरोड़ा, डॉ. संजीव नेहरू, डॉ. मधुरिमा शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि पवन आगरी, सुशील नोतनानी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव दीक्षित व डॉ. महेश धाकड़, श्रीमती शीतल उप्पल, शीतल अग्रवाल, रंगकर्मी अनिल जैन, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा, मनीष चोपड़ा, दीपक टंडन, कीर्ति टंडन, रतन लाल गोला, रीमा जी, आँचल उप्पल और बुलबुल उप्पल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!