आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में शैलेंद्र नरवार की फिल्म लगानबन्दी का हुआ प्रदर्शन. स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान आगरा में हुए लगानबन्दी आंदोलन और उस आंदोलन के एक प्रमुख नायक डरोली सिंह व किसानों के संघर्ष पर शैलेन्द्र नरवार द्वारा बनाई गयी फिल्म लगानबन्दी का प्रथम प्रदर्शन बुधवार को माही इंटरनेशनल स्कूल तेहरा आगरा किया गया। देश भक्ति से पूर्ण इस फिल्म को देखकर स्कूल के छात्र-छात्राएं बहुत ही उत्साहित नजर आए साथ ही फिल्म में अंग्रेजों द्वारा किसानों पर किए अत्याचारों को देखकर बहुत ही भावुक भी हुए । फिल्म के प्रदर्शन के दौरान पूरे सभागार में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। फिल्म में ब्रजभाषा में बोले गए डायलॉग ने दर्शकों को खासा प्रभावित भी किया।

माही इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने शैलेंद्र नरवार के प्रयास की सरहनीय करते हुए कहा कि लगानबन्दी जैसी फ़िल्में हमें हमारे क्षेत्र के महत्वपूर्ण इतिहास को बताती है तथा देशभक्ति की भावना पैदा करती है अन्य स्कूल कालेज में भी यह फिल्म जरूर चलायी जानी चाहिए। साथ ही श्री संजय अग्रवाल जी ने फिल्म के सभी कलाकार, निर्देशक व मार्गदर्शक जी को मंच पर बुलाकर स्मृति चिन्ह भेंट किये। फिल्म के मार्गदर्शक डा विजेंद्र सिंह नरवार ने बताया कि यह फिल्म आगरा के लगानबन्दी आंदोलन की कहानी को दिखाते हुए आज की पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगी | लगानबन्दी फिल्म के निर्माता निर्देशक शैलेंद्र नरवार ने कहा कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन में आगरा के गौरवपूर्ण इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय को लोगों के समक्ष लाना है।

कार्यक्रम में माही इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन संजय अग्रवाल, मंजरी अग्रवाल, प्रधानाचार्य इन्दु बिष्ट, संदीप अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विजेन्द्र सिंह नरवार, फिल्म के निर्देशक शैलेन्द्र नरवार, एस पी सिंह, उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ अनुराग शर्मा आकाशवाणी आगरा के पूर्व सहायक निदेशक नीरज जैन, देवेंद्र नरवार, राज यादव, गोपल सिंह, संजय चौधरी, डा बृज बिहारी लाल वर्मा, रंजन शर्मा, विक्रम शुक्ला, रोहित कुमार, दिवाकर तिवारी, शशि कान्त गुप्ता, हीरेन्द्र नरवार शिवा चौधरी, जय सिंह वर्मा, अंकुर चौधरी, राजवीर कुशवाह, आनंद चतुर्वेदी, महेश, सत्यपाल यादव, अनिल कुमार, एंडी, सोमदत्त, निशार आदि मौजूद रहे ।