Saturday , 27 June 2026
Home आगरा Agra News : Cross country race held at St. Francis Convent School on National Sports Day…#agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Cross country race held at St. Francis Convent School on National Sports Day…#agra

293

आगरालीक्स…बच्चों के साथ मम्मी—पापा की भी रेस, राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में हुई क्रॉस कंट्री दौड़ बेहद रोमांचक थी, खेलभावना दिखी, हर कोई आनंदित हुआ

आगरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल सिकंदरा में 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनके जन्म दिवस पर याद किया।

दौड़ में स्कूल के 318 बालक एवं बालिकाओं के साथ-साथ लगभग 75 अभिभावकों ने भी भाग लिया दौड़ क्लास 5 से लेकर क्लास 10 तक के बालक एवं बालिकाओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी आयोजित की गई। Iशुभारंभ ईश्वर की प्रार्थना के साथ स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रिंसी एवं स्कूल की प्राइमरी विंग इंचार्ज सिस्टर जेमा के द्वारा फ्लैग ऑफ के साथ किया गया। दौड़ सुबह 6:00 बजे स्कूल कैंपस से आरंभ होकर यूपीएसआईडीसी रोड पर (बेस्ट प्राइस) पुल के नीचे से यू टर्न लेकर स्कूल कैंपस में ही समाप्त हुई। दौड़ में प्रत्येक क्लास के बालक एवं बालिकाओं को प्रथम द्वितीय, तृतीय के साथ-साथ तीन—तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। दौड़ में भाग लेने वाले बालक एवं बालिकाओं के माता-पिता को भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का सहयोग सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि मोहम्मद इम्तियाज एहसान (चीफ मैनेजर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया) रहे। संचालन स्कूल के शारीरिक शिक्षक पवन सिंह, प्रतिमा सिंह, सोनिया कपूर के मार्गदर्शन में हुआ। दौड़ के सफल आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ का भी योगदान रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Fierce protests against Swami Prasad Maurya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन. युवक को...

आगरा

Agra Live News: A devotional evening was held at the Khatu Shyam Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर में हुई भक्ति संध्या. श्याम...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!