Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: National Nutrition will be celebrated in Agra throughout September….#agranews
आगरा

Agra News: National Nutrition will be celebrated in Agra throughout September….#agranews

191

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय पोषण पूरे सितंबर में मनाया जाएगा. मंत्री ने गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण आहार लेने के लिए किया जागरूक

जनपद में सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को माननीय कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक बरौली अहीर के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र लोधई में बच्चों को पौष्टिक आहार का सेवन कराकर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गर्भवती और धात्री माताओं को संबोधित करके उन्हें पोषण आहार लेने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि सही पोषण ही बेहतर स्वास्थ्य का सूत्र है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही पोषण मिले इसके लिए धात्री माताओं और गर्भवती को सबसे अधिक ध्यान रखना होगा।

कुपोषण से मुक्त होने के लिए सही पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने धात्री माता संगीता से बातचीत करते हुए पूछा कि आप अपने बच्चे को मां के दूध के अतिरिक्त क्या-क्या खिलाती हैं, इसके जवाब में संगीता ने बताया कि वह क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्नो के द्वारा हमें बताया गया था कि छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराना है, छह माह के बाद में ऊपरी आहार का सेवन कराने की सलाह दी है, उनका बच्चा अब आठ माह का हो गया है, इसलिए वह मां के दूध के अतिरिक्त ऊपरी आहार के तौर पर मसला हुआ केला, आलू, दाल का पानी, मसाला हुआ चावल इत्यादि चीजें भी खिला रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने संगीता की तारीफ करते हुए अन्य महिलाओं से भी बच्चों को सही आहार देने के लिए संवाद किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सही पोषण के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए साफ-सफाई रखना भी अति आवश्यक है, इसलिए अपने घर पर और बच्चों की देखभाल के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान बताया कि अपने घर में सहजन का पौधा लगाए और अपने आस-पास भी पेड़-पौधों की सुरक्षा करें, जिससे कि आस-पास स्वच्छ वातारवरण रहे। उन्होंने बताया कि जिनके घरों में जगह है वह अपने घरों में क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मदद से किचन गार्डन भी बनाएं, इससे बच्चों का पोषण युक्त आहार तैयार करें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वस्थ बच्चे के लिए स्वस्थ मां का होना अति आवश्यक है, इसलिए सभी गर्भवती अपनी सेहत का ध्यान रखें और गर्भावस्था की पहली तिमाही से ही डॉक्टर से अपनी प्रसव पूर्व जांच कराएं। इसके साथ ही अपने खाने -पीने का विशेष ध्यान रखें। अपने खाने में हरी साग-सब्जी और आयरन स्त्रोत वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें। कैबिनेट मंत्री ने इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों के साथ भी संवाद किया। उन्होंने बच्चों से कविताएं भी सुनीं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अदीश मिश्रा ने बताया कि पोषण अभियान एक बहु-विभागीय कन्वर्जेन्स का अभियान है। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जागरूकता संबंधी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें एनीमिया से बचाव, बच्चों की वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, और प्रारंभिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा चौपाल, खेल और खिलौना आधारित गतिविधियों के साथ-साथ स्तनपान के महत्व पर चर्चा होगी। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान एनीमिया के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये विशेष कैंप आयोजित किये जायेंगे।

बरौली अहीर के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) हरीश मौर्य ने बताया कि किचन गार्डन की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि पोषक तत्वों को नियमित आहार में सम्मिलित करना बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। खट्टे फल, अदरक, आँवला, अमरूद, पालक, सहजन, चौलाई आदि स्थानीय उगाई जाने वाली साग-सब्जियों के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे बीमारी व वायरल संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होने बताया कि सितंबर माह में साग-सब्जियों एवं फलों के पौधों के रोपण का उचित समय है, इसके तहत पोषण वाटिका(किचन गार्डन) के विकास के लिए क्षेत्र स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इस मौके पर, यशपाल राणा प्रतिनिधि माननीय कैबिनेट मंत्री, विमल कुमार चौबे बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर, मुख्य सेविका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित लाभार्थी और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Grand procession of Shri Krishna and Balarama taken out in Agra

आगरालीक्स…आगरा में निकली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा. धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

आगरा

Agra News: Special events held in gurdwaras across Agra to mark the Prakash Utsav of Guru Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष...

आगरा

Agra Weather: Cold winds have intensified the chill in Agra; maximum temperatures have dropped…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. अधिकतम तापमान में आई गिरावट....

error: Content is protected !!