आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा मंडल के इस जिले में बाइक सवार परिवार को ट्रक ने रौंदा. पति—पत्नी और बच्चे की मौत….
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले से दर्दनाक एक्सीडेंट की खबर सामने आई है. एक ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया. हादसे में पति पत्नी और बच्चे की मौत हो गइ है. ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस नने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
हादसा सदर कोतवाली में स्थित राधा रमन रोड पेट्रोल पंप के पास हुआ है. फर्रूखाबाद शमसाबाद थाना क्षेत्र के अजाम अपपनी बाइक पर पत्नी और बच्चे को लेकर मैनपुरी में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करने के लिए अपने घर से निकले थे. राधा रम रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी और तीनों को रौंद दिया. हादसे में तीनों की मौत हो गई.