आगरालीक्स…आगरा में आज रात हो सकती है जोरदार बारिश. मौसम विभाग ने जताए आसार. जानें आज का तापमान
आगरा में आज रात को जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने संभावना जताई कि तेज बारिश हो सकती है. दो दिन पहले हुई जोरदार बारिश के बाद से लगातार बादल छाए हुए हैं. काले घने बादलों का डेरा कभी लगता है तो कभी चला जाता है. आज दोपहर को बीच—बीच में धूप भी निकली.
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश और बादल छाने का क्रम अभी बना रहेगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/09/24) 32.8
Departure from Normal(oC) 0.5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/09/24) 26.8
Departure from Normal(oC) 2.7