आगरालीक्स…आगरा में मिला स्वाइन फ्लू का पहला केस. मुजफ्फरनगर से सिकंदरा अपनी बेटी से मिलने आई थी महिला. एसएन के आईसोलेशन वार्ड में कराई गई भर्ती
वायरल बुखार, डेंगू के अलर्ट के बीच आगरा में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है. मुजफ्फरनगर से अपनी बेटी से मिलने सिकंदरा क्षेत्र में आई 55 साल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई हे. करीब पांच दिनों से तेज बुखार से पीड़ित महिला ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई तो इसमें वह स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव मिली. महिलाको एसएन की इमरजेंसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है.
इस संबंध में एसएनएमसी के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लगभग चार साल बाद स्वाइन फ्लू का मामला आया है. इसकी लैब में पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी. इलाज शुरू कर दिया गया है.