आगरालीक्स …Agra News : आगरा में पर्यटन मंत्री के निरीक्षण से पहले चमकाने में जुटे अधिकारी,
उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज सुबह 08ः30 बजे शीश महल किला उद्यान पश्चिमी गेट के पास, (सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। प्रातः 10 बजे से 10ः30 बजे तक सर्किट हाउस, में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा प्रातः 10ः30 बजे से 11ः00 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही प्रातः 11ः05 बजे मैट्रो वर्कशॉप, निकट सर्किट हाउस पर (विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इसके बाद मध्यान्ह् 12ः00 बजे सी०एच०सी० बिचपुरी, कृषि विज्ञान केन्द्र बिचपुरी, बाइपुर गौशाला, एक ग्राम पंचायत एवं राशन की दुकान (विकास खण्ड बिचपुरी) एवं पुलिस थाने का औचक/स्थलीय निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चातअपरान्ह् 12ः30 बजे एस0एन0 मेडिकल कालेज, आगरा में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा अपरान्ह् 02ः30 बजे से सायं 05 बजे तक सर्किट हाउस, आगरा में जिला के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।