Tuesday , 21 April 2026
Home agraleaks Agra News: Ganesh Mahotsav concluded at Shrivarad Vallabha Mahanapati Temple….#agranews
agraleaks

Agra News: Ganesh Mahotsav concluded at Shrivarad Vallabha Mahanapati Temple….#agranews

177

आगरालीक्स…आगरा में सहस्त्रनाम हवन की पूर्णाहूति के साथ श्रीवरद वल्लभा महाणपति मंदिर में गणेश महोत्सव का हुआ समापन.

सबका मंगल हो, मेरा मंगल हो, मेरा मंगल हो….हे मंगलमूर्ति सबका मंगल हो। इसी मंगल कामना के साथ श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन आगरा− फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में हुआ। दस दिवसीय महोत्सव के समापन पर मंदिर संस्थापक हरिमोहन गर्ग और साधना गर्ग ने सहस्त्रनाम हवन किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लखन दीक्षित ने बताया कि श्रीगणेश सहस्त्रनाम पाठ हर विघ्न को हरने वाला है। जगत हिताए की मंगल कामना के साथ जब इस हवन को किया जाता है तो मंगल वर्षा होती है।

श्रीअनंत चतुर्दशी के पुण्य अवसर पर भगवान महागणपति के सहस्त्रनाम जप करते हुए महापूर्णाहुति और दूर्वा अर्चन किया गया। इसके बाद संध्या बेला में नक्षत्र, कुम्भ, पंच, धूप और शीतल आरती की गयी। दक्षिण भारतीय पूजन पद्धति का अनुसरण करते हुए मंदिर में कढ़ी चावल और पूड़ी सब्जी की भाेग प्रसादी हुयी। मंदिर प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि अनंत चतुर्दशी की सेवा हाथरस निवासी प्रतीक अग्रवाल की ओर से रही।

मनीष कुमार बंसल ने ध्वजा अर्पित की। दस दिन पूजा सेवा में आचार्य भरत उपाध्याय और आचार्य नीरज पाराशर का सहयोग रहा। गणेश महोत्सव का समापन होने के अवसर पर मंदिर में विशेष सजावट की गयी थी। मंदिर परिसर को दिल्ली से मंगवाए गए फूलों से सुसज्जित किया गया था। अपने आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार मंदिर परिसर से सड़क तक लगी रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

agraleaksमथुरा

Mathura News: President Draupadi Murmu reached Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी....

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

error: Content is protected !!