आगरालीक्स …Agra News : आगरा मंडल में मालगाड़ी के 26 डिब्बे पटरी से कैसे उतरे, रेलवे इन्क्वारी के आदेश। हादसे को देख रोने लगे लोकोपायलट शेर सिंह, आगरा दिल्ली इंटरसिटी सहित 11 ट्रेन निरस्त, चार के रूट डायवर्ट। ( Railway set enquiry for Goods train from Agra to Suratgarh derail in Vrindavan, 11 train cancel, Full Detail)
आगरा से सूरतगढ़ पॉवर प्लाट, राजस्थान जा रही मालगाड़ी में 59 डिब्बे थे और कोयला भरा हुआ था। आगरा मंडल के मथुरा- पलवल खंड के वृंदावन और अझई स्टेशनो के मध्य मे पलवल की दिशा में जा रही कोयला लदी मालगाड़ी बुधवार रात 7.54 बजे डिरेल हो गई, मालगाड़ी के 26 डिब्बे पटरी से उतर गए, कई डिब्बे आपस में टकरा गए। रेलवे ट्रैक पर कोयला बिखर गया, इससे चार में से तीन ट्रैक बाधित हो गए। हादसे के बाद लोकोपायलट शेर सिंह रोने लगे, सहायक लोको पायलट शिव शंकर भी परेशान दिखाई दिए।
आगरा, झांसी और दिल्ली से मंगाई क्रेन
आगरा दिल्ली ट्रैक को क्लियर करने के लिए आगरा के साथ ही झांसी और दिल्ली से क्रेन मंगाई गई, 18 घंटे बाद भी काम चल रहा है। इसके चलते आगरा इंटरसिटी सहित 11 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं, चार ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर निकाला गया है।
इन्क्वारी से चलेगा पता चलेगा डिरेल का कारण
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेंद्र जोशी ने बताया कि अभी ट्रैक क्लियर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, मालगाड़ी के पटलने का कारण इन्क्वारी में पता चलेगा।
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
- 14212 (नई-आगरा कैंट) यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24 को निरस्त रहेगीI
मार्ग परिवर्तन: - 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24, को को परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-न्यू कटनी जं. (पूर्व सूचित परिवर्तित मार्ग हज़रत निजामुद्दीन -गाज़ियाबाद -मितावली -आगरा कैंट के स्थान पर) के रास्ते संचालित होगी I
- 11450 श्री माता वैष्णो देवी धाम कटड़ा-जबलपुर, यात्रा प्रारंभ की तिथि 18.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी, (पूर्व सूचित परिवर्तित मार्ग हज़रत निजामुद्दीन -गाज़ियाबाद -मितावली-आगरा के स्थान पर) के रास्ते संचालित होगी I
- 12550 जम्मू तवी-दुर्ग, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24, को परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-न्यू कटनी जं., (पूर्व सूचित परिवर्तित मार्ग हज़रत निजामुद्दीन-गाज़ियाबाद-मितावली-आगरा के स्थान पर) के रास्ते संचालित होगी I
- 12616 नई दिल्ली-चेन्नई एग्मोर, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद –मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट के रास्ते संचालित होगी I
- 12908 हज़रत निजामुद्दीन-बांद्रा (ट.), यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर के रास्ते संचालित होगी I
- 12926 अमृतसर-मुंबई सेन्ट्रल, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली कैंटरेवाड़ी -दौसा -गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर के रास्ते संचालित होगी I
- 22222 हज़रत निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी महाराज (ट.),यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट के रास्ते संचालित होगीI
- 12952 नई दिल्ली-मुंबई सेन्ट्रल, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24 को परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली कैंटरेवाड़ी-दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर के रास्ते संचालित होगी I
- 12954 हज़रत निजामुद्दीन-मुंबई सेन्ट्रल, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24, को परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली कैंटरेवाड़ी-दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर के रास्ते संचालित होगी I
- 22182 हज़रत निजामुद्दीन -जबलपुर, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24, को परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी के रास्ते संचालित होगी I
- 12122 हज़रत निजामुद्दीन -जबलपुर, यात्रा प्रारंभ की तिथि 19.09.24, को परिवर्तित मार्ग वाया गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी के रास्ते संचालित होगीI
गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन का निकाला जा रहा है
क्रं. सं. गाड़ी सं. गाड़ी नाम प्रारम्भिक स्टेशन से तिथि वाया परिवर्तन मार्ग
(1) 12402
नंदा देवी एक्सप्रेस 18.09.24 रेवाड़ी-मथुरा की बजाय वाया दिल्ली छावनी-रेवाड़ी-सवाई माधोपुर से जाएगी
(2) 12904 गोल्डन टेंपल मेल 18.09.24 रेवाड़ी – मथुरा की बजाय वाया दिल्ली छावनी -रेवाड़ी – सवाई माधोपुर से जाएगी
(3) 12264 पुणे दुरंतो 19.09.24 रेवाड़ी- मथुरा की बजाय वाया दिल्ली छावनी-रेवाड़ी – सवाई माधोपुर से जाएगी
(1) गाड़ी सं 20808 (अमृतसर – विशाखापटनम ) प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 18.09.24 को नई दिल्ली -गाजियाबाद -मितावाली -आगरा के बजाय नई दिल्ली- गाजियाबाद-टूंडला-गोविंदपुरी- प्रयागराज-मानिकपुर-न्यू कटनी के रास्ते जाएगी|