Thursday , 4 June 2026
Home जॉब्स Agra News: 418 youth of Agra got jobs. Companies that came to the employment fair selected…#agranews
जॉब्स

Agra News: 418 youth of Agra got jobs. Companies that came to the employment fair selected…#agranews

554

आगरालीक्स…आगरा के 418 युवाओं को मिली जॉब. रोजगार मेले में आई कंपनियों ने किया सेलेक्ट. 715 बेरोजगार युवकों ने लिया था इसमें भाग…

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं डॉ. एमपीएस कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, सिकन्दरा, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय गृह रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह जानकारी सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने देते हुए बताया कि मेला प्रारम्भ होने से पूर्व मेले में प्रतिभाग करने आयी कम्पनियों के एचआर प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कम्पनी में उपलब्ध रिक्तियों एवं रिक्तियों के सापेक्ष योग्यता एवं वेतन आदि के बारे में विस्तार से अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया।

इसके बाद मेला प्रांगण में स्थित कक्षों में विभिन्न कम्पनियों के एचआर मैनेजरों के माध्यम से चयन की प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। इस अवसर पर सहायक निदेशक (सेवा0) चन्द्रचूड़ दुबे, प्रशासनिक निदेशक डॉ. अनूप कुमार गोयल, डायरेक्टर अकेदमिक्स डॉ. विकांन्त शास्त्री एवं नियोक्ता कम्पनी के प्रतिनिधियों के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर रोजगार मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

सहायक निर्देशक (सेवायोजन) ने अपने सम्बोधन में बेरोजगार अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं रोजगार संगम पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु सुविधाओं की जानकारी प्रदान की एवं इस रोजगार मेले के महत्व पर प्रकाश डाला और मेले में चयनित अभ्यर्थियों को अपने कर कमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह चेयरपर्सन डॉ एमपीएस कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, सिकन्दरा, आगरा ने भी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुये शुभकामनाएं दी एवं चयनित अभ्यर्थियों को पूरे मनोयोग से एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

इन कंपनियों ने किया सेलेक्ट
रोजगार मेले के आयोजन में विभिन्न कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से प्रमुख कम्पनियों इस प्रकार रहीं- कसकौर्य लिए (हीरो मोटर्स), टाइम्सप्रो (एक्सिस बैंक), वैक्मेट इण्डिया लि0, रिलायन्स निपोन लाईफ इन्स्योरेन्स क0लि0, बिगट्री रिसोर्स मैनेजमेन्ट प्रा0लि0, वोन इन्डिया सर्विसेज प्रा0लि0, के0जी0बी0एस0 इण्डिया प्रा0लि0, अरविन्द व्हीकल प्रा0लि0, बी0पी0एस0 फैसिलिटी मैनेजमेन्ट एण्ड कन्सल्टेन्टस (इण्डिया), भारत फाईनेन्सियल इन्क्लुसनल एल0आई0सी0 एवं नोकरी फाई डॉट कॉम आदि रही। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 715 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से अन्तिम रूप से 418 अभ्यर्थी चयनित/शार्ट लिस्ट किए गए। इस अवसर पर डॉ एम0पी0एस0 कॉलेज के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापको एवं कर्मचारियों के साथ सेवायोजन कार्यालय से तरूण प्रकाश शर्मा, गोपाल स्वरूप शर्मा, प्रभात कुमार गुप्ता, अरुण शर्मा सचिन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

जॉब्स

Agra Live News: A free job fair will be held in Agra tomorrow, April 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निशुल्क रोजगार मेला कल 24 अप्रैल को. देश की कई...

जॉब्स

Agra Live News: Job Fair on April 24. Companies will arrive to recruit for over 500 positions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईस्कूल से स्नातक पास युवाओं के लिए जॉब का अवसर....

जॉब्स

Admission Open: Airgo Academy in Agra is providing international level air hostess training to youth…#agranews

आगरालीक्स…एयरहोस्टेस बनना है तो आगरा में एयरगो एकेडमी युवाओं को दे रहा...

जॉब्स

Video News: A grand convocation ceremony was celebrated at the Fashion Salon Academy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के फैशन सैलून अकैडमी में मनाया भव्य दीक्षांत समारोह. डायरेक्टर शिशिर...

error: Content is protected !!