आगरालीक्स… आगरा में इंजीनियर ने बीबीए छात्रा से लव मैरिज से इन्कार कर दिया, हवालात में पहुंचते ही इंजीनियर गिडगिडाने लगा, दोनों ने लव मैरिज कर ली, छात्रा आगरा की तो इंजीनियर दिल्ली का है।
आगरा के यमुना पार में बीबीए की छात्रा गर्विता शर्मा के दिल्ली निवासी नरायन तिवारी से सात साल से प्रेम संबंध थे। नरायन ने बीटेक किया है और दिल्ली जल निगम में संविदा पर सिविल इंजीनियर है। सात जुलाई को नरायन आगरा में गर्विता से मिलने आया था, बेटी घर नहीं लौटी तो घरवालों ने फोन किया, उसने नरायन से चल रहे प्रेम संबंध के बारे में बता दिया, इस पर गर्विता के घर वाले भी शादी के लिए तैयार हो गए। नरायन ने अपने परिजनों को बताया तो उसे दिल्ली आकर शादी करने के लिए कह दिया। नरायन अपने साथ गर्विता को लेकर दिल्ली चला गया।
नरायन के घरवालों ने शादी से किया इन्कार
दिल्ली पहुंचते ही नरायन के घरवालों ने अपना रुख बदल दिया और शादी करने से इन्कार कर दिया। गर्विता ने अपने घरवालों को बताया, इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा, इससे दहशत में वे गर्विता को छोडने के लिए आगरा आ गए।
हवालात में पहुंचते ही शादी के लिए तैयार हो गया इंजीनियर
नरायन अपने साथ गर्विता को लेकर यमुना पार में अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गया, यहां गर्विता के परिजन भी आ गए। उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर दिया, पुलिस पहुंच गई और नरायन को पकडकर थाने ले आई। यहां उसने गर्विता से शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने उसे समझाया, वह नहीं माना तो हवालात में बंद कर दिया, गर्विता ने तहरीर दी, इसे देख वह गिडगिडाने लगा। गर्विता के परिजन थाने आ गए, दोनों की आर्य समाज मंदिर में शादी करा दी। नरायन के परिजन शादी से खुश नहीं है, अभी दोनों आगरा में हैं।