आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता की मौत, भाई पहुंचा तो आंगन में थी बहन की लाश. ससुराल के सभी लोग थे फरार
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
घटना गांव ऊंटगिरि की है. विनोद कुमार ने बताया कि उनकी बहन संगीता की शादी इस गांव में 14 साल पहले जितेंद्र पुत्र होरीलाल के साथ हुई थी. बहन के दो बेटै नैतिक और छोटू हैं. विनोद ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है. इस पर जब वह बहन की ससुराल ऊंटगिरि पहुंचा तो यहां आंगन में उसकी बहन की लाश पड़ी हुई थी. ससुराल के सभी लोग फरार थे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.