आगरालीक्स…आगरा में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया बुखार से लोगों को बचाने के लिए एक अक्टूबर से घर—घर दस्तक होगी…इन चीजों के बारे में बताकर किया जाएगा जागरूक…
ब्लॉक संसाधन केंद्र खेरागढ़ पर खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की अध्यक्षता में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीम जिसमें बीएमसी, यूनिसेफ, एफएम विभाग द्वारा संचारी रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया बुखार इत्यादि से बचाने के लिए एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक घर-घर दस्तक अभियान पर चर्चा की।
इसके साथ ही उन्होंने ग्राम स्तर पर विद्यालय द्वारा जागरूकता रैली के आयोजन, साफ सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, हैंड वॉश, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनना व स्कूलों के आस-पास जल भराव इत्यादि पर विचार व्यक्त किए। बीएमसी यूनिसेफ द्वारा संचारी रोगों संबंधित जागरूकता गतिविधियों के आयोजित करने, वीएबी परिवारों के प्रतिरक्षण पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर अकादमिक रिसोर्स पर्सन खेरागढ़ सत्यपाल सिंह, तेजेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, उमेश चंद्र गर्ग, सतीश कुमार सहित विकासखंड के समस्त विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
