Thursday , 26 November 2026
Home हेल्थ Agra News: Youth in Agra will be motivated to quit tobacco. A special campaign will run for 60 days…#agranews
हेल्थ

Agra News: Youth in Agra will be motivated to quit tobacco. A special campaign will run for 60 days…#agranews

299

आगरालीक्स…आगरा में युवाओं को तंबाकु छुड़ाने के लिए किया जाएगा प्रेरित. 60 दिन तक चलेगा एक विशेष अभियान. ऐसे किया जाएगा जागरूक

विश्व में लगभग 1.3 बिलियन लोग तंबाकू का सेवन करते हैं और भारत में लगभग 28% वयस्क तंबाकू का सेवन करते हैं. इसके सेवन से विभिन्न प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव होते हैं. तंबाकू के उपयोग के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज परिसर में तंबाकू उन्मूलन केंद्र बनाया गया है.

सेंटर नशा मुक्ति केंद्र के रूप में काम करेगा. केंद्र पर मरीजों को उपचार काउंसलिंग के द्वारा एवं दवाओं के द्वारा किया जाएगा. इसके साथ-साथ मंत्रालय ने “टबैकू-फ्री यूथ कैंपेन 2.0” शुरू किया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तंबाकू का उपयोग करने से रोकना या छोड़ने के लिए प्रेरित करना है. यह अभियान 60 दिनों तक चलेगा. इसमें शैक्षिक सामग्री प्रदान करने, प्रवर्तन अभियानों और IEC गतिविधियों को बढ़ावा देने और तंबाकू-मुक्त गांवों और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि भारत के युवाओं में तंबाकू-मुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जा सके.

इसका शुभारंभ मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया. इस कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में एसएनएमसी के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता रहे. मानसिक रोग विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ विशाल सिन्हा ने बताया कि केंद्र में मरीजो लिए सुविधाओं का ख्याल रखा गया है इस केंद्र में तंबाकू सेवन करने वाले लोगों की काउंसलिंग एवं दवाओं द्वारा और जो भी उपचार मरीजों के लिए आवश्यक है उस विधि द्वारा उनकी नशा मुक्ति का प्रयास किया जाएगा. तम्बाकू उन्मूलन केंद्र वर्तमान में ओपीडी ब्लॉक २ के प्रथम तल पर संचालित होगा एवं मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में परामर्श ले रहे मरीजोएवं उनके परिजनों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने का कार्य भी करेगा.

डॉ काश्यपी गर्ग इस केंद्र की नोडल अधिकारी बनाई गई जो की मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर तैनात है. इस कार्यक्रम में डॉ टीपी सिंह डॉ आशुतोष ,डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ पंकज डॉ प्रीति एवं अन्य संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया. कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में रेजिडेंट डॉक्टर डॉ दिलीप, डॉ रघुवीर, डॉ विदुषी, डॉ राहुल, डॉ नियति डॉ निधि, डॉ प्रियंका, डॉ अंकुर, ओ यस टी केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ मनीष अन्य कर्मचारी डीटीसी केंद्र के कर्मचारी व मानसिक विभाग के अन्य कर्मचारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. तंबाकू निषेध केंद्र देश की युवा पीढ़ी को इस भयावह मादक पदार्थ के दुष्परिणामों के बारे में जाग्रत कर एक तंबाकू रहित स्वस्थ जीवन जीने की राह पर चलने में सहायक होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: Mega camp at Dr. Verma’s Multispeciality Dental Centre on November 29th…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दांतों के इलाज को लग रहा मेगा कैम्प. Dr. Verma’s...

हेल्थ

Agra News: Get cataract surgery and lens implantation done for free in Agra. Those in need can register until November 24

आगरालीक्स…आगरा में मोतियाबिंद के आपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण फ्री में कराएं. 24...

हेल्थ

Agra Health News: A four-year-old child with Down syndrome swallowed a locket; it was removed through a complex operation at SN Medical College, Agra

आगरालीक्स…आगरा में चार साल का डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चा लॉकेट को निगल...

हेल्थ

Agra Health News: Patients in Agra with congenital cleft lip, cleft palate, and facial or jaw deformities received free consultations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्मजात कटे होंठ, कटे तालु, चेहरे और जबड़े संबंधी विकृति...

error: Content is protected !!