आगरालीक्स…. आगरा में शिक्षिका की पिटाई से नर्सरी की छात्रा की अनुष्का की मौत हो गई, परिजनों का आरोप है कि चार दिन पहले अनुष्का की स्कूल की शिक्षिका ने पिटाई लगाई थी। इस दौरान अनुष्का के सिर में डंडा लग गया था, उसके बाद से ही तबीयत बिगडती गई। अनुष्का का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, शुक्रवार को मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया।
आगरा के नम्बरदार परमहंस इंटर कॉलेज शमसाबाद में नर्सरी की छात्रा अनुष्का की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अनुष्का की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि चार दिन पहले अनुष्का स्कूल गई थी, स्कूल में शिक्षिका ने उसकी पिटाई लगाई, इस दौरान एक डंडा अनुष्का के सिर में लग गया। इसके बाद से उसके सिर में दर्द हो रहा था, परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
21 फरवरी 2017 को छात्रा ने आगरा कॉलेज के टीचर पर लगाए पिटाई के आरोप
आगरा कॉलेज के शिक्षकों पर सेंट जोंस कॉलेज की छात्रा द्वारा पिटाई लगाने और इस दौरान कपडे फटने के गंभीर आरोप से खलबली मची हुई है, छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया, पुलिस को दोनों तरफ से तहरीर दी गई है।
22 फरवरी से रोवर्स रेंजर्स का आगरा कॉलेज में समागम होने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को आगरा कॉलेज में तैयारी चल रही थी, कई कॉलेज के छात्र छात्राएं कॉलेज में प्रैक्टिस कर रहे थे। आरोप है कि आगरा कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने प्रैक्टिस करा रहे कोरियाग्राफर को पकड लिया, वह कुछ बोलता, इससे पहले ही प्रोक्टोरियल बोर्ड के शिक्षकों ने पिटाई लगाना शुरू कर दिया। इस पर कोरियाग्राफर भी भिड गए, कॉलेज के अन्य शिक्षक भी आ गए, वे कोरियोग्राफर को पीटने लगे। उन्हें बचाने के लिए सेंट जोंस कॉलेज की एक छात्रा आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी, इससे छात्रा के कपडे फट गए। आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य और शिक्षकों को आडे हाथ लिया, अन्य छात्र भी उसके समर्थन में आ गए।
दोनों तरफ से दी गई तहरीर
पुलिस फोर्स के साथ ही कॉलेज में छात्र छात्राएं भी एकत्रित हो गए। छात्रा ने शिक्षकों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, जबकि कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि छात्र और छात्रा कॉलेज में बैठे हुए थे, उनसे पूछा तो वह सेंट जोंस कॉलेज के निकले, उनसे कॉलेज से बाहर जाने के लिए कहा, इसी को लेकर विवाद हो गया।
इंटरनेट फोटो