आगरालीक्स…आगरा के सदर की फेमस चाट गली 33 फुट से रह गई है सिर्फ 10 फुट चौड़ी. कैंटोनमेंट बोर्ड अब जल्द शुरू करेगा ये काम…
आगरा की सदर स्थित चाट गली सबसे अधिक फेमस है. आगरा में चाट के शौकीन यहां जाना जरूर पसंद करते हैं. देशी—विदेशी पर्यटक भी चाट गली से चाट का स्वाद लेने आते रहते हैं. लेकिन यह चाट गली अतिक्रमण से घिरी हुई है. यूं तो इस चाट गली की चौड़ाई 33 फुट है लेकिन दोनों ओर से स्टॉल्स द्वारा अतिक्रमण करने से यह मात्र 10 फुट चौड़ी रह गई है. ऐसे में कैंटोनमेंट बोर्ड ने यहां सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है और जल्द ही यहां अतिक्रमण हटाया जाएगा और विकास कार्य किए जाएंगे.
यहां दुकानदारों ने नालियों को लांघ कर गली में अतिक्रमण कर लिया है. इसका संज्ञान कैंटोनमेंट बोर्ड ने लिया है. अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा तो वहीं गली में पुराने रिकॉर्ड के आधार से नालियों का नवनिर्माण भी कराया जाएगा. यहां लगी पुरानी टाइल्स को हटाया जाएगा और इसके स्थान पर विशेष तरह के आकर्षक पत्थर बिछाए जाएंगे, जिससे गली सुंदर दिखे.