आगरालीक्स… आगरा में एक बडे स्कूल की 12 वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया, वह कम नंबर आने से डिप्रेशन में थी, छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा रत्नमुनि जैन बालिका इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। उसके 11 वीं में 60 फीसद से कम अंक आए थे, इसके बाद से छात्रा डिप्रेशन में थी।
कमरे में लटका मिला शव
रविवार को छात्रा के घर में दिखाई न देने पर परिजन परेशान हो गए, उन्होंने उसके कमरे में देखा तो होश उड गए। छात्रा का शव कमरे पर साडी से लटका हुआ था, उसे फांसी के फंदे से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। छात्रा की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
7 जून को छात्र और छात्रा ने किया सुसाइड
आगरा में हाईस्कूल के छात्र और उसकी गर्ल फ्रेंड इंटरमीडिएट की छात्रा ने सुसाइड कर ली, शहर के पॉश एरिया में दोनों का शव कमरे में लटका मिला, दरवाजा अंदर से बंद था।
खंदारी (हरीपर्वत) के शास्त्रीनगर निवासी हाईस्कूल का छात्र (15) शिवम गंगवार पड़ोस में रहने वाली इंटर की छात्रा पूनम (18) से प्यार करता था। रात दस बजे शिवम घर से यह कहकर निकला था कि क्रिकेट का नाइट टूर्नामेंट खेलने जा रहा है।
कमरे का दरवाजा बंद कर किया सुसाइड
वह पूनम के घर पहुंच गया, दोनों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, मंगलवार रात को दो घंटे तक घरवालों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर दो शव लटके हुए थे। शिवम के परिजनों को भी बुला लिया गया। दरवाजा तोड़ा गया। कपड़े के एक सिरे का फंदा प्रेमी के गले में था दूसरा सिरे का फंदा प्रेमिका के गले में। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। पूरे कमरे को खंगाला। शायद कोई सुसाइड नोट मिल जाए। कुछ नहीं मिला। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला आत्महत्या का ही निकला है। शिवम इकलौता लड़का था, उसकी मौत से घर कोहराम मच गया है।
पूनम ने घरवालों के खाने में मिलाया था नशीला पदार्थ
पुलिस ने बताया कि पूनम ने रात आठ बजे घरवालों के लिए खाना बनाया था। खुद खाना नहीं खाया। सभी को शिकंजी भी पिलाई। इसके बाद उसकी मां और पिता गहरी नींद में सो गए थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि खाने या शिकंजी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया। रात करीब 11 बजे उसका भाई सनी काम से वापस लौटा था। काफी देर दरवाजा पीटने पर मां की आंख खुली। मां ने दरवाजा खोला। सनी के लिए खाना बनाने के लिए बेटी को आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा पीटा। दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी में ताला भी फंसा हुआ था।