आगरालीक्स…Agra News : आगरा में बुटीक में नाप लेते समय छेड़छाड़, महिला ने जमकर पीटा, मुकदमा। ( Agra News : Boutique owner molested woman in Agra)
आगरा के आवास विकास सेक्टर 11 में शिफान बुटीक है, बुटीक संचालक साजिद है। गुरुवार को एक महिला शूट सिलवाने के लिए नाप देने लगी। आरोप है कि बुटीक संचालक ने नाप लेते समय महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला शोर मचाते हुए बाहर निकल आई, भीड़ जुट गई।
बुटीक संचालक को जमकर धुना
आस पास के लोग आ गए, महिला ने बुटीक संचालक को धुन दिया। महिला का पति भी आ गया, पुलिस पहुंच गई। थाना सिकंदरा प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है, कार्रवाई की जा रही है।