Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Grand opening of IGC Care showroom in Agra. Know the features and see photos…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Grand opening of IGC Care showroom in Agra. Know the features and see photos…#agranews

206

आगरालीक्स…आगरा में हुई IGC Care शोरूम की ग्रांड ओपनिंग. उत्तर भारत का पहला एक ऐसा शोरूम जिसकी जरूरत हर हॉस्पिटल और हर डॉक्टर को…जानिए खासियत और देखें फोटोज

दिवाली के मौके पर आगरा में एक ऐसे शोरूम की ग्रांड ओपनिंग आज हुई है जिसकी जरूरत हॉस्पिटल और हर डॉक्टर को है. आगरा मेडिकल हब बन चुका है, नई—नई तकनीकों के जरिए मरीजों का उपचार व सफल सर्जरी भी की जा रही हैं, लेकिन इन डॉक्टर्स और उनके स्टाफ की सुरक्षा के लिए ही आगरा में IGC Care शोरूम की शुरुआत आज से हुई है. नैयर एक्सपोर्ट की ओर से एलआईसी कॉमर्शियल कॉम्पलैक्स एमजी रोड पर मेडिकल स्क्रब शोरूम IGC Care की ग्रांड ओपनिंग आज केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और आईएमए प्रेसीडेंट डॉ. अनूप दीक्षित की ओर से की गई.

ओपनिंग में संचालक आरके नैयर का कहना है कि स्वास्थ्य सेवा कर्मी अक्सर लंबे समय तक काम करते हैं और उन्हें ऐसी वर्दी की आवश्यकता होती है जो उन्हें स्वतंत्र रूप से और आराम से घूमने की अनुमति दे. जैसे—जैसे उपचार के लिए नई—नई तकनीकें आ रही हैं, वैसे—वैसे डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ की सुरक्षा के लिए भी मेडिकल स्क्रब की जरूरतें बढ़ने लगी हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए और इन जरूरतों को पूरा करने के लिए आगरा के इस IGC Care शोरूम में मेडिकल स्क्रब यूनिफॉर्म उपलब्ध हैं, जिसमें यूनिसेक्स स्क्रब टॉप और स्क्रब पैंट शामिल हैं, जिन्हें कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. डॉ नरेंद्र महोत्रा ने बताया कि कोविड के समय उक्त फर्म ने बड़ी संख्या में पीपीई किट उपलब्ध करायी थी कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अभिनव चतुर्वेदी , डॉ सुरेंद्र पाठक , डॉ अरुण मल्होत्रा , डॉ रेणुका डडंग , राकेश छाबड़ा , विकास आनन्द , प्रथम नैयर , संभव नय्यर , मोहित जैन आदि मोजूद रहे-

इसके अलावा डॉक्टरों के लिए सबसे अच्छे मेडिकल स्क्रब की पेशकश के अलावा, यहां इन वातावरणों के लिए डिज़ाइन किए गए कई तरह के समान परिधान हैं. मेडिकल प्रोफेशनल कपड़ों की हमारी सूची में लैब कोट और मेडिकल जैकेट शामिल हैं, ये सभी उच्चतम उद्योग मानकों के अनुपालन में निर्मित हैं.इसके अलावा कार्यालय कर्मचारियों और संबंधित चिकित्सा पेशेवरों के लिए सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली वर्दी और स्क्रब के साथ-साथ एक अनुभवी टीम से बेहतरीन ग्राहक सेवा के लिए IGC Care सबसे बेस्ट है.

एआई से होगा मेजरमेंट
शोरूम में सबसे खास है एआई तकनीक के जरिए मेजरमेंट. इसमें हर किसी के लिए परफेक्ट साइज का मेजरमेंट एआई तकनीके से होगा. केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने इस शोरूम को आज की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि आगरा मेडिकल हब बन चुका है. आसपास के जिलों से मरीज यहां उपचार के लिए रेफर होते हैं, ऐसे में डॉक्टर्स और अस्पताल के लिए ऐसे शोरूम की जरूरत थी जहां उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखने वाली ड्रेसेज मिलें.

संपर्क करें
Location: IGC Care Showroom
Lic Commercial Complex , Opp Hotel Grand Imperial, Near Ravli Mandir , MG Road , Agra

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!