आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मिलावटी रिफाइंड, सरसों का तेल जब्त, छैना, पेठा, सूजी कराई नष्ट, दो दर्जन के लिए लिए गए सैंपल। ( Agra News : Adulterated Refined & Mustard oil seize, Petha, Chaina destroyed)
आगरा में दीपावली पर एफएसडीए की टीम छापे मार कार्रवाई कर रही है। एफएसडीए के सहायक आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी के अनुसार, शाहदरा चुंगी के पास एक लोडिंग वाहन में लदा 1.43 लाख रुपये कीमत का 1305 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन मिलावटी होने की आशंका पर सीज कर दिया।

मैसर्स लीलावती ट्रेडर्स आवास-विकास मार्केट से टीम ने 73 हजार रुपये से अधिक की कीमत का 508 किलोग्राम सरसों का तेल मिलावट की आशंका पर सीज किया। इसके साथ ही जगदीशपुरा स्थित पूजा डेरी एंड स्वीट्स से टीम ने 50 किलोग्राम छैना मिठाई व 10 किलोग्राम सूजी दूषित होने के चलते नष्ट कराई। अमरनाथ गर्ग पेठे वाले, चीनी का रोजा, रामबाग के परिसर से 125 किलो पेठा जब्त किया और उसे नष्ट कराया।
कागारौल स्थित विक्रम सिंह की दुकान से सरसों के तेल का एक सैंपल, जीवनी मंडी स्थित सुभाष अग्रवाल की दुकान से काबुली चने का एक सैंपल, जीवनी मंडी स्थित रामचन्द्र अग्रवाल की दुकान से गट्टे का एक सैंपल, रूई की मंडी स्थित तोमर जी डेरी से दही, हनुमान नगर, नुनिहाई रोड स्थित द्वारिकाधीश फूड इंडस्ट्री से घी के तीन सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।