आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने ढाबा संचालक से मांगी 10 लाख की चौथ, मुकदमा दर्ज, मोनू यादव को अरेस्ट करने के लिए पुलिस जुटी। ( Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra )
आगरा के नगला रामबल का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव रंगदारी में यमुना पार में हुए राज चौहान हत्याकांड के बाद एनकाउंटर के डर से एक पुराने मामले में जमानत कटवाकर जेल चला गया था। जेल से उसे रिहा कर दिया गया, जेल से बाहर आते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर 10 लाख रुपये की चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ढाबा संचालक से मांगी चौथ, छीन लिए 30 हजार रुपये
नगला रामबल निवासी राजू क्षेत्र में ही ढाबा है, राजू का आरोप है कि मोनू यादव और उसके परिवार के लोग ढाबे पर खाना खाने आए थे जब उनको बिल दिया तो रंजिश मानने लगे। डर से राजू ने अपना ढाबा बंद कर दिया और किराए पर दे दिया। राजू का आरोप है कि 22 जनवरी की शाम 4.15 बजे को वह अपने घर जा रहा था, नगला रामबल स्थित पंचमुखी मंदिर के पास मोनू यादव, उसके बेटे रजत, भाई सेठी यादव, सोनू यादव, मुरली यादव घात लगाकर बैठे हुए थे उन्होंने खाना खाने पर बिल क्यों दिया यह कहते हुए मारपीट की। इसके बाद मोनू यादव जेल चला गया। 16 अप्रैल को मोनू यादव जेल से रिहा हुआ। आरोप है कि 17 अप्रैल की सुबह राजू ढाबे का किराया लेने जा रहा था तो मोनू यादव ने रोक लिया, 10 लाख रुपये की चौथ मांगी, धमकी दी कि चौथ नहीं दी तो पूरे परिवार को मार दूंगा। जेब में रखे 30 हजार रुपये छीन लिए। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि मोनू यादव सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।