आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई मेन्स 2026 का रिजल्ट आज घोषित होने की संभावना है, 17 मई को जेईई एडवांस की परीक्षा होगी और जेईई एडवांस का रिजल्ट एक जून को जारी किया जाएगा। ( Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today )
देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन्स 2026 का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को घोषित हो सकता है। जेईई मेन्स की 2.50 लाख तक की मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को आईआईटी, ट्रिपल आईईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस देने का मौका मिलेगा। जेईई एडवांस 17 मई को होगी।