Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra Nagar Nigam transported 1400 tonnes of garbage to Kuberpur Khattaghar in single day…#agranews
आगरा

Agra News: Agra Nagar Nigam transported 1400 tonnes of garbage to Kuberpur Khattaghar in single day…#agranews

190

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम ने एक दिन में 14 सौ टन कूड़ा कुबेरपुर खत्ताघर पहुंचाया. 4.5 हजार कर्मी सफाई करने के लिए उतरे..आपके यहां कूड़ा नहीं उठा है तो इस नंबर पर करें कॉल

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

दीपोत्सव के बाद नगर में लगे कचरे के ढेरों को उठाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को पूरी ताकत झोंक दी। दिनभर अधिकारी स्वयं भ्रमण कर कचरा निस्तारण के कार्य पर नजर रखे रहे। दिनभर में ही शहर से चौदह सौ टन कूड़ा उठाकर कुबेरपुर खत्ताघर को पहुंचाया जा चुका था। ये सामान्य दिनों की अपेक्षा चार से पांच सौ टन अधिक है। कूड़ा उठान का कार्य देर रात तक जारी था। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल खुद पूरी स्थिति पर नजर रखे रहे।

दीपोत्सव पर अवकाश के चलते नगर में कूड़ा उठान न हो पाने से जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे थे। दीपावली का त्योहार निकलते ही नगर निगम के अधिकारियों से युद्ध स्तर पर कूड़ा उठान का काम चालू कराया। साढ़े चार हजार सफाई कर्मियों की फौज सभी सौ वार्डों में उतार दी गई। कूड़ा निस्तारण के कार्य पर नजर रखने के लिए सभी जेडएसओ और एसएफआई भी मैदान में रहे। देर रात तक दो शिफृटों में कूड़ा उठान का कार्य कराया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दिनभर नगर का भ्रमण कर स्थित पर नजर रखे रहे।

इन बाजारों में लगाई गयीं हैं नाइट शिफ्ट
जिन बाजारों में कर्मचारियों को रात में तैनात किया गया है उनमें हरीवर्तत जोन स्थित न्यू आगरा, कमलानगर,बल्केश्वर,संजय पैलेस,घटिया आजम खां, ताजंगज जोन के ताजगंज ,बालूगंज, बिजलीघर,बुंदूकटरा, राजपुर चुंगी के बाजारों को लिया गया है। इसके अलावा छत्ता जोन के भैंरों बाजार, बेलनगंज, कचौड़ा बाजार, सिंधी बाजार, छीपीटोला,सदरभट्टी, सुभाष बाजार और रावत पाड़ा और लोहामंडी जोन में अजित नगर गेट, राजामंडी, शाहगंज
बोदला और खाती पाड़ा के बाजारों में ये व्यवस्था की गई है।

src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>

डस्टविन में ही डालें कूड़ा
सफाई कर्मियों के द्वारा बाजारों में दुकानदारों को बराबर ताकीद की जा रही है कि दुकानों के आगे गीले व सूखे कचरे के लिए डस्टविन रखें और उसी में ही कचरा डालें। दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वे कचरे को सार्वजनिक स्थानों पर न फैंक कर डस्टविन में डालकर शहर को साफ सुथरा रखने में नगर निगम को अपना योगदान दें। अगर सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालता हुआ कोई भी नजर आया तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा जाएगी।

कूड़े के ढेर दिखे तो करें इन नंबरों पर व्हाट्स एप
यदि आपके आस पास कहीं कूड़े का ढेर हो तो 9068 133345 और 827 2854914 नम्बरों पर फोटो और एड्रेस समेत व्हाट्स एपप करें निगम की टीम भेजकर तत्काल कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!