आगरालीक्स…आगरा का सेंट जॉन्स कॉलेज बना फुटबॉल चैम्पियन. फाइनल मैच में आरबीएस को 2—0 से हराया.
सेंट जोन्स कॉलेज में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का सेंट जॉन्स कॉलेज की जीत के साथ समापन हुआ. मुख्य अतिथि डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी जी थी. फाइनल मैच सेंट जॉन्स कॉलेज और आरबीएस कॉलेज के बीच खेला गया. इसमें सेंट जोन्स कॉलेज ने आरबीएस को 2-0 से पराजित किया. इससे पहले सेमीफाइनल में सेंट जॉन्स ने आगरा कॉलेज और आरबीएस ने छलेसर कैंपस को हराया था. सेंट जोन्स कॉलेज ने लगातार छठवीं बार इस प्रतियोगिता का जीता है.
इस मौके पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने छात्रों से बेहतर खेल का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और देश का नाम ऊंचा करने का आहृवान किया. इस मौके पर प्रो विन्नी जैन, प्रो राजीव फिलिप, प्रो संजय जैन, डॉ अमृता, प्रो अखिलेश सक्सेना, प्रो वंदना पाटनकर, प्रो सुनीत, प्रो धीरेंद्र शर्मा, डॉ जॉन अभिषेक, डॉ बॉब गार्डनर आदि उपस्थित रहे.