आगरालीक्स…आगरा में लोगों को गुमराह करके उनके साथ ठगी व टप्पेबाजी करने वाले चार शातिर पुलिस ने किया अरेस्ट…दो लाख से अधिक का कैश और मोबाइल सहित ये बरामद
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लोगों के साथ धोखाधड़ी, टप्पेबाजी करने वाले चार शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये बदमाश लोगों के को गुमराह करके उनके साथ वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में लूट का सामान भी बरामद किया है.
इस संबंध में डीसीपी सूरज राय ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को गुमराह कर उनका बेशकीमती सामान पार करते थे. ये लोग पहले लोगों को अपनी बातों में फंसाते थे और फिर उनको अपने जाल में फंसाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते थें. बड़ी बात ये है कि ये लोग चौराहों, व्यस्त भरे मार्गों या आईएसबीटी पर सक्रिय रहते थे.
पुलिस ने इनके पास से 205000 कैश, चार मोबाइल फोन, 8 सिम, दो सफेद धातु के सिक्के, तीन दाने की लड़ियां, पीली धातु व अन्य सामान बरामद किया है.