आगरालीक्स…आगरा में आज कोर्ट में कंगना रानौत को हाजिर होना था लेकिन न तो कंगना आईं और न ही उनका वकील हआ पेश….कोर्ट ने अब ये तारीख दी…
आगरा कोर्ट में किसानों की मानहानि और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान में दायर वाद में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रानौत को आज 28 नवंबर को उपस्थित होना था. कोर्ट द्वारा दी गई इस तारीख पर न तो कंगना आईं और न ही उनका कोई वकील हाजिर हुआ. इसपर कोर्ट ने सांसद व अभिनेत्री कंगना के दिल्ली और मनाली के दोनों पते पर कोर्ट द्वारा भेजे गए नोटिस की तामीलात को पर्याप्त मानते हुए पत्रावली में आदेश के लिए 12 दिसंबर 2024 की तारीख नियत की है.
कोर्ट ने आज 28 नवंबर को उन्हें उपस्थित होने के लिए 13 नवंबर को दिल्ली और मनाली के पते पर नोटिस भेजा था और अपना पक्ष स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से रखना था. नोटिस में कोर्ट ने ये भी हिदायत दी थी कि अगर 28 नवंबर 2024 को कंगना कोर्ट में उपसिथत नहीं होती हैं या अपना पक्ष नहीं रखती हैं तो उक्त वाद में अग्रिम कार्रवाई कर दी जाएगी.