आगरालीक्स… तेज स्पीड दौडती कार में आग लग गई, बर्निंग कार में बैठे युवकों ने कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई, रात में कार में आग लगने पर उसमें काबू नहीं पाया जा सका।
बुधवार रात को स्विफ्ट डिजायर से गोवर्धन निवासी छोटे सिंह और योगेश अग्रवाल मथुरा से गोवर्धन जा रहे थे, रास्ते में कार में आग लगी, रात में रोड पर कार में लगी आग में दोनों युवक फंस गए, कार की लपटों से कूद कर वे बाहर निकले। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई। इस दौरान लोगों में दहशत रही।
13 मई 2017 को लगी आग
..आगरा में कार आग का गोला बन गई, दंपति ने कार से कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में आग की लपटों से आग का बडा हिस्सा डैमेज हो गया।
शुक्रवार की रात को कमला नगर निवासी दंपति शादी समारोह से लौट रहे थे, रास्ते में उनकी कार से आग की लपटें निकलने लगी, कुछ ही देर में आग बेकाबू होती चली गई। उन्होंने कार को रोका और परिवार सहित कार से बाहर निकल आए, हादसे में वे और उनका परिवार बाल बाल बच गया।
26 मार्च को दौडती कार में आग
आगरा में दौडती कार आग की लपटों में घिर गई, दंपति ने कार से कूद कर जान बचाई, कार जलकर स्वाह हो गई।
खंदारी निवासी राहुल बंसल अपनी पत्नी करिश्मा के साथ ताजमहोत्सव से शनिवार रात 11 बजे लौट रहे थे। ताज व्यू तिराहे के पास उनकी कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल हो गईं। उन्होंने सडक किनारे गाडी खडी की और उससे बाहर निकल आए। आग की लपटें विकराल होती गईं और कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक गाडी जलकर स्वाह हो चुकी थी।