Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Around 18 thousand candidates will come for PCS pre-examination. Divisional Commissioner informed about the arrangements and gave these instructions…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Around 18 thousand candidates will come for PCS pre-examination. Divisional Commissioner informed about the arrangements and gave these instructions…#agranews

364

आगरालीक्स…आगरा में इस संडे रह सकता है तगड़ा जाम. पीसीएस प्री परीक्षा के लिए आएंगे करीब 18 हजार अभ्यर्थी. मंडलायुक्त ने जानी व्यवस्थाएं, दिए ये निर्देश

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 को लेकर आगरा मण्डल में तैयारी, सर्दी से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए गये उपयुक्त इंतजाम व कम्बल वितरण के संबंध में मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई जिसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले के जिलाधिकारी मौजूद रहे। जिलेवार हुई समीक्षा में सर्वप्रथम पीसीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर अवगत कराया गया कि आगरा जिले में कुल 41, मथुरा में 22, फिरोजाबाद में 13 और मैनपुरी में भी 13 केन्द्र हैं जिनमें लगभग 38 हज़ार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। इन केन्द्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और सहायक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गयी है। परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। फिरोजाबाद में पुलिस विभाग के साथ एक अंतिम प्रशिक्षण कराया जाना बाकी है। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी लगाये जा चुके हैं अथवा लगाये जा रहे हैं।

आगरा मण्डल में पीसीएस परीक्षा शुचिता व शान्तिपूर्ण आयोजित कराने को लेकर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त/एसएसपी संयुक्त रूप से एक बार सभी केन्द्रों का पुनः निरीक्षण कर लें। जो भी कमियां रह गयी हों, उन्हें दुरूस्त किया जाए। सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील होने चाहिए, सवेंदनशील केन्द्रों और शहर से दूर बने केन्द्रों पर खासतौर से निगरानी रखी जाए। केन्द्र के आसपास किसी तरह की भीड़ नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान सभी को आयोग की गाइडलाइन्स को गहनता से समझा दें तथा उसी के अनुसार दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न करायें। स्थानीय स्तर पर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा के संबंध में किसी भी अनौपचारिक/असत्यापित अधिकारी द्वारा कोई बयान नहीं दिया जाए।

वहीं ठण्ड से बचाव एवं कम्बल वितरण की समीक्षा में अवगत कराया गया कि ठण्ड से बचाव हेतु शहरी व ग्रामीण स्थानों को मिलाकर आगरा जिले में 260 स्थानों पर, मथुरा में 185 और मैनपुरी में 103 स्थानों पर अलाव जलाये जा रहे हैं। निराश्रित व जरूरतमंदों के रात्रि ठहराव हेतु आगरा में 26, फिरोजाबाद में 80, मैनपुरी में 13 और मथुरा में 29 शेल्टर होम/रैन बसेरा की व्यवस्था की गयी है। मथुरा में बाहरी पर्यटकों की सुविधा हेतु निजी धर्मशालाओं का भी सहयोग लिया गया है। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निर्धन व जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण कराया जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि शेल्टर होम में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त होनी चाहिए। रात्रि में बाहर खुले में कोई सोता हुआ नहीं मिले। अच्छी गुणवत्ता वाले कम्बल का ही वितरण किया जाए। अगर कम्बल खराब निकलते हैं तो उन्हें तत्काल बदलवाया जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र लोगों को ही कम्बल वितरण किया जाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

error: Content is protected !!