आगरालीक्स…आगरा के कैलाश घाट पर हुई भव्य यमुना आरती. गायों को ओढ़ाए कंबल.
कैलाश महादेव मंदिर घाट पर यमुना माता की आरती की गई। कल—कल बहती यमुना मां को देख लोग आनंदित हो रहे थे। कैलाश मंदिर घाट पर मां यमुना की आरती श्री बांके बिहारी एजुकेशन सोसायटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मां यमुना की आरती श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। इस तरह की भव्य आरती न केवल धार्मिक आयोजन को बल देती है,बल्कि पर्यावरण संरक्षण और नदी की स्वच्छता का संदेश भी देती है।

ठंड में बेजुबानों के लिए गौ माता को कंबल ओढ़ाकर शुभारंभ प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि ठंड के मौसम में बेजुबान जानवरों की देखभाल करना एक प्रेरणादायक कार्य है। आरती में प्रमुख रूप से गब्बर राजपूत,अभिषेक गर्ग,अरूण श्रीवास्तव, लंकेश दीपक सारस्वत, निक्की भगत,मनोज शर्मा, पंकज गौतम,हरीश सिंह अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद पंडित नकुल सारस्वत, सागर गिरी,विशेष गिरी ने दिया