आगरालीक्स…डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस कार्निवल की धूम, नन्हें—मुन्हों के साथ अभिभावकों ने भी मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया
आगरा में डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी बच्चों और अभिभावको के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
क्रिसमस की थीम ने माहौल को और भी खास बना दिया। विद्यालय प्रांगण विभिन्न रंगीन स्टॉल्स, गेम्स और आकर्षणों से सजाया गया। कार्निवल के दौरान छात्रों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार के गेम्स जैसे कि तंबोला, रिक्वेस्ट स्टॉल, मटकी, थंडरबॉल, व्हील ऑफ फॉर्च्यून, बज़वायर, डार्ट्स और पिरामिड बनाने जैसे रोमांचक खेलो का आनंद लिया।
विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए० के० सिंह ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां निश्चित रूप से बच्चों का सर्वांगीण विकास करती हैं उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य राखी जैन ने कहा कि कार्निवल का आयोजन छात्रों के लिए एक अद्वितीय अनुभव रहा। इस अवसर पर लकी ड्रा भी निकाले गए, जिसमें बच्चों ने बहुत से उपहारों को जीता। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भी बच्चों ने बहुत से उपहार और मेडल जीते।
इस आयोजन ने सभी के चेहरे पर मुस्कान और दिलों में ख़ुशियाँ भर दी। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स एच० एल० गुप्ता, डीन एडमिनिस्ट्रेटर चंद्रशेखर, समन्वयक योगी चाहर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।