Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Manali Atal Tunnel Jam Video News : 1000 vehicle stuck, Break on speed of vehicle after snow fall#Cristmas,newyear celebration
बिगलीक्स

Manali Atal Tunnel Jam Video News : 1000 vehicle stuck, Break on speed of vehicle after snow fall#Cristmas,newyear celebration

434

आगरालीक्स..Agra News : आगरा सहित देश भर से क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मनाली गए पांच हजार पर्यटक बर्फबारी होने से अटल टनल के पास लगे जाम में फंसे, कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। रेस्क्यू आपरेशन जारी।
सर्दियों की छुट्टी में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के​ लिए बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, कसौली, अटल टनल देखने के लिए गए हैं। सोमवार दोपहर में बर्फबारी शुरू हो गई। इससे सड़कों पर वाहन फिसलने लगे और कुछ ही देर में जाम लग गया।


लाहौल स्पीति से मनाली लौटते समय फंसे वाहन
मनाली से बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन से लाहौल स्पीति घूमने गए, दोपहर में बर्फबारी हो गई। इसके बाद लोग लौटने लगे, लाहौल स्पीति से मनाली की तरफ लौटते समय बर्फबारी होने से वाहन सड़कों पर फिसलने लगे। इससे वाहनों की गति कम हो गई। कुछ ही देर में अटल टनल से लाहौल स्पीति मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अटल टनल में करीब एक हजार वाहन फंस गए।


700 वाहनों को रात तक बाहर निकाला
डीसीपी मनाली केडी शर्मा का मीडिया से कहना है कि वाहनों के अटल टनल के पास फंसे होने पर पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया, रात तक करीब 700 वाहनों को बाहर निकाल दिया गया, लेकिन बर्फबारी और धुंध छाने से वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है और जाम लगा हुआ है।
कई किलोमीटर पैदल चले लोग
आगरा सहित देश भर से मनाली किराए के वाहन से घूमने गए लोग घंटों जाम में फंसे रहे। जाम ना खुलने पर लोग वाहनों से नीचे उतर आए और पैदल ही कई किलोमीटर तक चले। अटल टनल पार करने के बाद दूसरे वाहन से मनाली के लिए रवाना हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!