आगरालीक्स…आगरा की जीडी गोयानका यूनिट ने फिर रचा इतिहास. देश—विदेश की यूनिट्स में से आगरा यूनिट को मिला गायत्री देवी गोयनका अवार्ड 2024
गायत्री देवी गोयनका अवार्ड 2024 में जीडी गोयनका स्कूल, आगरा ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे भारत में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड स्कूल को क्वालिटी एजुकेशन के साथ-साथ खेल, इनोवेशन, क्रिएटिविटी, आर्ट, म्यूजिक और स्कॉलास्टिक एक्सीलेंस में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। तीन दिवसीय समारोह का आयोजन दिल्ली स्थित गोयनका यूनिवर्सिटी में हुआ, जिसमें देश-विदेश के जीडी गोयनका स्कूलों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष का गायत्री देवी गोयनका अवार्ड भी जीडी गोयनका स्कूल, आगरा को ही प्रदान किया गया था। स्कूल ने बीते वर्षों में सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है। सीबीएसई बोर्ड के जिला टॉपर इसी स्कूल से रहे हैं, साथ ही थिएटर, डांस, म्यूजिक, और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खेलों में स्कूल के विद्यार्थियों की उपलब्धियां भी सराहनीय रही हैं। इन्हीं आधारों पर यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रतिवर्ष दिया जाता है।
समारोह के पहले दिन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता बोमन ईरानी, पूर्व एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी, पहली भारतीय महिला आईपीएस किरण बेदी, और आध्यात्मिक गुरु सिस्टर शिवानी ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। दूसरे दिन भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया और बॉलीवुड की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर तुलसी कुमार ने इस अवार्ड समारोह की गरिमा बढ़ाई।
यह अवार्ड गोयनका ग्रुप के मालिक और मैनेजिंग डायरेक्टर निपुण गोयनका और एकेडमिक हेड श्रीमती भारती शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारती शर्मा ने कहा, “जीडी गोयनका स्कूल, आगरा ने पिछले कुछ वर्षों में खेलों, इनोवेशन और सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 और 12 के परिणामों में अव्वल स्थान प्राप्त कर गोयनका ग्रुप का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।”
गौरवपूर्ण इस अवसर पर जीडी गोयनका स्कूल, आगरा के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ को यह अवार्ड प्रदान किया गया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब स्कूल ने यह सम्मान हासिल किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह अवार्ड हमारे सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को समर्पित है। उनके विश्वास और मेहनत की बदौलत हमने लगातार दूसरे वर्ष यह उपलब्धि हासिल की है।”
गोयनका ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर निपुण गोयनका ने भी जीडी गोयनका आगरा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “गोयनका आगरा हर वर्ष अपनी नई पहचान और नवाचारों के लिए जाना जाता है। यह सफलता पूरे गोयनका ग्रुप के लिए गर्व का विषय है।”
गोयनका ग्रुप के 100 से अधिक स्कूल भारत और भारत के बाहर संचालित हैं। इनमें से किसी एक स्कूल का इस तरह की उपलब्धि को हासिल करना निस्संदेह बड़े हर्ष और गर्व का विषय है।
स्कूल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने प्रधानाचार्य और सभी अध्यापकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और नवाचार के लिए प्रयासरत हैं। हमारा लक्ष्य है कि जीडी गोयनका स्कूल, आगरा हर बार इस तरह की उपलब्धियां हासिल करता रहे।” इस उपलब्धि ने जीडी गोयनका स्कूल, आगरा को पूरे भारत में एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।