आगरालीक्स…आज की सबसे बड़ी खबर, दक्षिण कोरिया में विमान हादसा, 179 लोगों की मौत, सिर्फ दो लोग बचे. लैंडिंग करते समय प्लेन हुआ क्रैश
नये साल से पहले दुनिया के लिए बुरी खबर आई है. दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के समय जेजू एयर का प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में 181 लोग सवार थे जिनमें से 179 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग ही बचे हैं. जेजू एयर के सीईओ ने मुआन हवाई अड्डे पर हुई दुर्घटना के लिए ाफी मांगी. उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. हादसा 29 दिसंबर को सुबह गभग 9 बजकर 3 मिनट पर बैंकॉक से मुआन जाने वाली फ्लाइट में मुआन हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई.