आगरालीक्स…आगरा के नारायणा स्कूल में 100% स्कॉलरशिप के लिए हुआ नारायणा स्कॉलरशिप एप्टीट्यूट टेस्ट (NSAT). 31 को रिजल्ट आएगा. टेस्ट का सेकेंड राउंड 5 जनवरी को. इस तरह ले सकते हैं भाग
आगरा के नारायणा स्कूल में NSAT (नारायणा स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टेस्ट) का आयोजन आज शनिवार को किया गया. इसमें 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसके द्वारा बच्चों को 100% स्कॉलरशिप देने तक का प्रावधान है। इस परीक्षा का रिजल्ट 31 दिसंबर 2024, ट्यूसडे को घोषित किया जाएगा। इस टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राएं 5 जनवरी 2025 को सेकंड राउंड के लिए बुलाए जाएंगे।

इसके साथ ही NSAT के लिए नए पंजीकृत छात्र-छात्राओं को भी बुलाया जाएगा। 5 जनवरी 2025 होने वाले NSAT एग्जाम के लिए दिए गए लिंक या बारकोड को स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं। अन्य किसी जानकारी के लिए 9319197565 या 8958319708 पर संपर्क कर सकते हैं।