आगरालीक्स… आगरा में बहादुर सिपाही की गोली मारकर हत्या करने वाले एक बदमाश का स्कैच जारी हुआ है, 22 साल के बदमाश 5 ,7 इंच का है और रंग गेहुआ है, पुलिस बदमाशों की धरपकड में जुटी हुई है। एक हॉस्पिटल में डयूटी डॉक्टर सहित 25 लोगों से पूछताछ की गई है।
आगरा के थाना एत्माउददौला की फाउंड्री नगर चौकी पर सिपाही सतीश यादव और कुलदीप चौहान तैनात हैं। ये दोनों शनिवार सुबह 4. 20 बजे अपने हथियार चौकी पर रखकर पास ही एक हॉस्पिटल में दैनिक कार्य के लिए जा रहे थे, कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर बाइक पर चार संदिग्ध दिखाई दिए। सतीश यादव ने उन्हें टोका तो वे बाइक छोडकर प्रकाश पुरम की गली में भागने लगे, सिपाहियों ने बदमाशों के पीछे अपनी बाइक लगा दी, कुलदीप चौहान बाइक चला रहे थे, उन्होंने बदमाशों के पास पहुंच कर बाइक रोकी, बाइक से उतरकर सतीश ने एक बदमाश को पकड लिया, उसका तमंचा छीन लिया। बदमाश के साथी ने सतीश के एक के बाद एक दो गोली मारी, एक गोली जबडे में और दूसरी गोली सीने में लगी। गोली लगने से सतीश की पकड धीमी हो गई और चारों बदमाश फरार हो गए। सतीश यादव को पुष्पांजलि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, यहां कुछ देर बाद ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी रेंज मुथा अशोक जैन, एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे।
अलीगढ के रहने वाले थे सिपाही सतीश

शहीद सिपाही सतीश यादव 2006 बैच के थे, लीगढ़ के जादो स्थित बड़ेपुरा का रहने वाला थे,आगरा के सिकन्दरा थाने से ट्रांसफर होकर दिसंबर थाना एत्माद्दौला आए थे। जबकि कुलदीप चौहान मैनपुरी के रहने वाले हैं।
बेखौफ बदमाश, ताबडतोड वारदात
आगरा और अलीगढ मंडल में बदमाश बेखौफ हो गए हैं, बदमाश ताबडतोड वारदात कर रहे हैं, यहां तक कि बदमाशों ने झांसी से दो बडे ज्वैलर को किडनैप करने के बाद आगरा में आठ दिन तक रखा था, स्थानीय पुलिस को बदमाशों की भनक तक नहीं लग सकी। एसटीएफ ने बदमाशों को घेर लिया, इसके बाद भी बदमाश फरार हो गए। अब बदमाशों की गोली से पुलिस कर्मी की मौत हो गई।
