आगरालीक्स ..स्पा सेंटर में पकडे गए हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में थाईलैंड की एक युवती एचआईवी पॉजिटिव निकली, जबकि एक युवती प्रिग्नेंट है, आगरा के स्पा सेंटर में भी छापेमार कार्रवाई हो चुकी है। यहां भी बडे स्तर पर स्पा सेंटर चल रहा हैं, विदेशी पर्यटकों के शहर में आने के चलते स्पा सेंटर का धंधा तेजी से बढा है, आगरा के सेंटरों पर भी छापेमार कार्रवाई हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोटा पुलिस ने 21 जुलाई की शाम को गुमानपुरा व जवाहर नगर क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटर में छापा मारकर यहां मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे हाईप्रोफाइल इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस मामले से पुलिस ने थाईलैंड की 8 लड़कियों समेत 10 युवतियों और 7 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। इसमें पार्लर संचालक राजेश माधवानी व उसकी पत्नी संजना माधवानी भी शामिल है।
थाईलैंड की एक युवती एचआईवी पॉजिटिव एक प्रिग्नेंट
जेल प्रशासन जेल द्वारा सेक्स रैकेट में पकडी गई थाईलैंड की युवती सहित सभी की मेडिकल जांच कराई गई। इनका यूरिनरी प्रिग्नेंसी टेस्ट कराया गया, इसमें एक युवती प्रिग्नेंट निकली, इसका अल्ट्रासाउंड कराया गय, इसमें प्रिग्नेंसी कंफर्म हो गई, जबकि थाईलैंड की एक युवती एचआईवी पॉजिटिव निकली है। इसके बाद से खलबली मची हुई है।
स्पा सेंटर पर आने वालों से की जा रही पूछताछ, बीमारी फैलने का खतरा
स्पा सेंटर में आने वाले वीवीआईपी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, एक युवती के एचआईवी पॉजिटिव निकलने से बीमारी फैलने का खतरा है। वहीं कोटा पुलिस ने पकड़ी गई थाई युवतियों के बारे में थाई दूतावास को भी सूचना भेज दी है, ऐसे में अब थाई दूतावास के सदस्य लगातार कोटा पुलिस के अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द ही थाई दूतावास से सदस्य कोटा पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले पर जानकारी जुटाएंगे. साथ ही पकड़ी गई थाई युवतियों की कानूनी तौर पर जो मदद हो सकेगी वो करेंगे.
23 नवंबर 2016 को आगरा के स्पा सेंटर में पकडा गया सेक्स रैकेट
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा था। एनजीओ की शिकायत के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। बुधवार शाम को मारे गए छापे में पुलिस ने छह युवतियों और नौ युवकों को पकडा है। इसमें से कुछ युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। स्पा सेंटर से युवक युवतियों के आपत्तिजनक हालल में मिलने और आपत्तिजनक सामान मिलने पर पुलिस ने देह व्यापार का मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राहक बनकर पहुंचे एनजीओ के कार्यकर्ता
एनजीओ की शिकायत के बाद एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने छापामार कार्रवाई के लिए टीमें बनाई। एनजीओ के कार्यकर्ता स्पा सेंटर में ग्राहक बनकर पहुंचे, स्पा सेंटर के मैनेजर और वहां काम कर रही युवतियों से बॉडी की मसाज के साथ एंज्वाय करने के लिए सौदेबाजी की गई। वहीं, पुलिस कर्मी सादा ड्रेस में सेंटर के बाहर खडे रहे। सौदेबाजी होते ही पुलिस ने छापा मार दिया और मौके से युवक और युवतियों को पकड लिया।
1500 रुपये में पूरी बॉडी की मसाज
एनजीओ के कार्यकर्ता ने स्पा सेंटर के मैनेजर से मोलभाव किया, इसमें उसने 1500 रुपये में पूरी बॉडी की मसाज युवतियों से कराने के लिए कहा। इसके आगे की सर्विस के लिए एक्ट्रा चार्ज मांगे गए।
एक नेता की बिल्डिंग में है मसाज सेंटर
मसाज सेंटर एक नेता की बिल्डिंग में चल रहा था, पुलिस युवक और युवतियों से पूछताछ कर रही है और उनके परिजनों को जानकारी दी जाएगी।