आगरालीक्स …वीडियो आगरा में रुक रुक कर हो रही बारिश से कमरे की छत गिरी, मां और दो बेटी मलबे में दबीं। लोगों ने हौसला बढ़ाया, ड्रिल मशीन से लेंटर काटकर बाहर निकाला।
आगरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में टीटू का परिवार रहता है, आगरा में शुक्रवार रात से रुक रुक कर बारिश हो रही थी। गुरुवार सुबह टीटू के मकान के एक कमरे की छत गिर गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। छत के गिरने से कमरे में सो रहीं टीटू की पत्नी अनीता और दो बेटी दब गईं, स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए लेकिन लेंटर के नीचे दबे होने के कारण बाहर नहीं निकाला जा सका। लेंटर बीच में फंस गया।
लोगों ने बढ़ाया हौसला, ड्रिल मशीन से तोड़ा लेंटर
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने लेंटर के नीचे दबी अनीता और उनकी बेटियां का हौसला बढ़ाया जिससे वे भी अपने स्तर से बाहर निकालने की कोशिश करें। दमकल कर्मियों और पुलिस ने ड्रिल मशीन से लेंटर तोड़ा, एक के बाद एक अनीता और उनकी दो बेटियों को मलबे से बाहर निकाला, एसएन में भर्ती कराया। उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है।