Tuesday , 22 September 2026
Home हेल्थ Agra News: Lionneck Block started for cancer patients in SN mecical College, Agra
हेल्थ

Agra News: Lionneck Block started for cancer patients in SN mecical College, Agra

487

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में शुरू हुआ लिनॉक ब्लॉक. कैंसर मरीजों की हो सकेंगी रेडियोथैरेपी यानी सिकाई. दो अत्याधुनिक मशीनें लगाई गईं. रियायती दरों पर मिलेगी सुविधा

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के लिए अब लिनॉक ब्लॉक भी शुरू कर दिया गया है. इसमें कैंसर मरीजों की सिकाई यानी रेडियोथैरेपी हो सकेगी. 29 करोड़ की लागत से यहां दो मशीनें लगाई गई हैं. इस सुविधा के शुरू होने से आगरा सहित आसपास के जिलों के मरीजों को अपने उपचार के लिए दिल्ली, जयपुर जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. आगरा के एसएन में ही कैंसर मरीजों को यह सुविधा रियायती दरों पर उलपब्ध हो सकेगी.

बुधवार को एसएन मेडिकल कालेज में प्रधानमंत्री कैंसर के मरीजों की सिकाई हेतु अत्याधुनिक लिनाक मशीन का शुभारम्भ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, मेयर हेमलता दिवाकर, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह कुशवाह, छोटेलाल वर्मा द्वारा किया गया. कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि एसएन मेडिकल कालेज में इन मशीनों के स्थापित होने से अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को भी कैंसर का रियायती दर पर उच्च कोटि का उपचार उपलब्ध होगा.

प्रधानाचार्य डा० प्रशांत गुप्ता द्वारा बताया गया कि एसएन मेडिकल कालेज में कैंसर मरीजों के लिए अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलेटर एवं सीटी सिम्युलेटर मशीन की सुविधा से हाई डिफाइनिंग रेडियोथेरेपी की सुविधा बहुत ही रियायती दरों पर मिलेगी। ये मशीनें केन्द्र और प्रदेश सरकार के वित्तीय सहयोग से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना फेज-4 के अन्तर्गत यहाँ स्थापित हुई हैं। अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलेटर मशीन की कीमत लगभग 24 करोड़ एवं सीटी सिम्युलेटर मशीन की कीमत लगभग 5 करोड़ है। इन मशीनों को एचएलएल इंफ्राटेक लि० (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अन्तर्गत पी.एस.यू) द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इन मशीनों से आगरा के साथ साथ आप-पास के जिलों जैसे मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, एटा, इटावा मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, धौलपुर, भरतपुर आदि ज़िलों के कैंसर मरीज़ों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इस नवीनतम तकनीकि की मशीन से कैंसर के मरीजों को रेडिएशन का खतरा कम होगा क्योंकि यह मशीन सीधे तौर पर कैंसर की कोशिकाओं को टार्गेट करेगी, जिससे अन्य कोशिकाओं पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। मेडिकल कालेज में आयुष्मान एवं असाध्य रोगियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ सुरभि गुप्ता ने बताया कि स्टेट ऑफ़ आर्ट मशीन versa-HD linac जटिल से जटिल कैंसर के इलाज के लिए कारगर है। इस मशीन से 3D-CRT, IMRT, SRS, SRT एवं इलेक्ट्रान बीम थेरेपी की सुविधा कैंसर मरीजों को मिल सकेगी। लगभग 30% कैंसर मरीज़ों को हाई टेक्नीक रेडिएशन थेरेपी की आवश्यकता होती है। टी पी एस (ट्रीटमेंट प्लानिंग सिस्टम) रेडियोथेरेपी में कैंसर मरीजों का एक अभिन्न अंग है। टीपीएस द्वारा कैंसर मरीजों का ट्रीटमेंट प्लानिंग प्लान किया जाता है। रेडिएशन ऑनकोलोजिस्ट द्वारा मरीज के सीटी स्कैन इमेज पर कंटूरिंग की जाती है जिसमें पीटीवी, ज़ीटीवी एवं नार्मल ऑर्गन मार्क किया जाता है इसके उपरांत मेडिकल फिजिसिस्ट द्वारा ट्रीटमेंट प्लानिंग सिस्टम में ट्यूमर की पोजीशन अनुसार रेडिएशन बींम डाली जाती है एवं ऑप्टिमिजेशन किया जाता है पीटीवी जिसे प्लानिंग टारगेट वॉल्यूम कहा जाता है जिसको रेडिएशन आँकोलॉजिस्ट ट्रीट करना चाहते हैं उसमें ज्यादा से ज्यादा रेडिएशन के द्वारा डोज़ दिया जाता है एवं आसपास के नाजुक ऑर्गन्स को बचाने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रयास किया जाता है इसके लिए मल्टी लीफ कोलाइमेटर एवं हाय मैथमेटिकल एल्गोरिथम जो कि डीसी में मौजूद होता है उसकी सहायता ली जाती है जैसे ही एक अच्छा प्लान तैयार हो जाता है उसको रेडिएशन आकोलॉजिस्ट द्वारा अप्रूव करके ट्रीटमेंट डिलीवरी के लिए मशीन पर भेज दिया जाता है। कार्यक्रम में एस०एन० मेडिकल कालेज के उप प्रधानाचार्य, डा टीपी सिंह, प्रमुख अधीक्षक डा ब्रजेश शर्मा, समस्त विभागाध्यक्ष एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रो एके आर्या, डा तबस्सुम समानी, डा अजय श्रीवास्तव, डा रूपाली, डा विंध्यवासिनी पाण्डेय, विकास एवं प्रांजल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: A workshop organized under the joint auspices of the IIHP Agra Unit and Homeopathy Development Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुटे 200 से अधिक होम्योपैथी चिकित्सा विशेषज्ञ. कहा—स्वास्थ बजट का...

हेल्थ

Agra News: A coin that had been lodged in the food pipe of a 4-year-old child for five days was safely removed via endoscopy at S.N. Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 4 साल के मासूम ने निगल लिया 5 रुपये का...

हेल्थ

Agra News: Heartfelt tribute paid on the second death anniversary of Dr. Ved Bhardwaj, an international scientist specializing in leprosy research in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Super Speciality Monday OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ सहित...

error: Content is protected !!