Tuesday , 27 October 2026
Home पॉलिटिक्स Delhi Election 2025: Now BJP government in Delhi. After 27 years BJP came with full majority
पॉलिटिक्स

Delhi Election 2025: Now BJP government in Delhi. After 27 years BJP came with full majority

595

आगरालीक्स…दिल्ली में अब भाजपा की सरकार. 27 साल बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से आई. भाजपा को 48, आप को 22 सीटें मिलीं…शून्य रह गई कांग्रेस. जीत के बाद जानें क्या बोले पीएम मोदी

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर हुए मतदान का रिजल्ट आज आ गया है. 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीता है और पूर्ण बहुमत के साथ आई है. 70 सीटों में से भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है तो वहीं आम आदमी पार्टी को इस बार 22 सीटों पर विजय मिली है. आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है क्योंकि आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया अपनी—अपनी सीटों से चुनाव हार गए. हालांकि वर्तमान सीएम आतिशी ने अपनी सीट बचा जी और वो जीत गईं.

कांग्रेस ​शून्य पर अटकी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शून्य पर अटकी है. लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली तो अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस खाली हाथ रही.

पीएम मोदी बोले—आप—दा हुई बाहर
भारी बहुमत से दिल्ली चुनाव जीतने पर पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि आप—दा वाले यह कहकर राजनीति में आए थे कि राजनीति बदल देंगे लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले. मैं आज अन्ना हजारे जी का बयान सुन रहा हूं. वे काफी समय से आप—दा वालों के कुकर्मों की पीड़ा झेल रहे हैं. आज आनको भी पीड़ा से मुक्ति मिली होगी. जिस पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन से हुआ, वो ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई. उनके मुख्यमंत्री और मंत्री जेल गए. वे खुद को ईमानदार कहते थे और दूसरों को बेईमान. शराब घोटाले ने दिल्ली को बदनाम किया. कोरोना काल में आप—दा वाले शीशमहल बना रहे थे. उन्होंने घोटाले छिपाने के लिए साजिश रची. हम पहले विधानसभा सत्र में सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखेंगे,भ्रष्टाचार की जांच होगी. लूटने वालों को लौटाना होगा. ये मोदी की गारंटी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: ‘Samajik Samrasta Yatra’ will be held on a large scale in Etmadpur, Agra, and will continue for a month.

आगरालीक्स…आगरा के एत्मादपुर में बड़े पैमाने पर एक महीने तक चलेगी सामाजिक...

पॉलिटिक्स

MLC Elections 2026 Agra: BJP leaders appeal for the victory of their candidates

आगरालीक्स...आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा की बैठक. खंड शिक्षक प्रत्याशी...

पॉलिटिक्स

Agra MLC Election 2026: Election campaigning will come to an end tomorrow evening. Voting will take place on the 23rd. Every polling booth will be videographed

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव का प्रचार कल शाम से थम जाएगा. 23...

पॉलिटिक्स

MLC Election 2027: Chief Minister Yogi Adityanath is visiting Agra on Friday, October 16

आगरालीक्स…आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 16 अक्टूबर को आ रहे हैं....

error: Content is protected !!