यूपीलीक्स…मैरिज होम में चल रही थी शादी, तभी वहां पहुंच गया तेंदुआ. दहशत में ऐसी अफरातफरी मची जिसको जहां जगह मिली वहां छुपा..दूल्हा भी भागा, दुल्हन भी भागी.रात को पहुंची वन विभाग की टीम…ऐसे आया काबू
यूपी के लखनऊ से ऐसी खबर आई है जिसने एक शादी समारोह में लोगों के होश उड़ा दिए. दहशत के मारे लेाग इधर उधर भागने लगे जिसको जहां जगह मिली वो वहां छुप गया. मामला बुद्धेश्वर सिथत मैरिज लॉन का है. यहां रात को एक शादी कार्यक्रम के दौरान तेंदुआ घुस आया. लोगों ने जब तेंदुआ को देखा तो होश फाख्ता हो गए. रात तीन बजे तक तेंदुए की दहशत यहां मची रही. वन विभाग की टीम ने रात को पहुंचकर किसी तरह तेंदुए को काबू पाया और उसे अपने साथ ले गई.

जानिए पूरी घटना
लखनऊ के बुद्धेश्वर में एमएम मैरिज लॉन है. यहां बुधवार रात को अक्षय कुमार और ज्योति का शादी समारोह चल रहा था. रात साढ़े 10 बजे के करीब दीपक नाम के एक व्यक्ति ने लॉन में बने भवन की दूसरी मंजिल पर एक तेंदुए को देखा. तेंदुए कोदेखकर दीपकर घबराकर नीचे कूद गया और इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी. शादी समारोह में ऐसी दहशत मची कि अफरातफरी फैल गई. महिलाओं और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया. लॉन के मालिक ने इसकी सूचना वन विीााग को दी. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.
तेंदुए ने बोला हमला
मलिहाबाद रेंज में तैनात दरोगा मुकद्दर अली जब दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो यहां तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पर साथी कर्मियों ने गोली दागकर तेंदुए को भगाया. गोली की आवाज से तेंदुआ भागकर कहीं छुप गया. इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन चलाया गयाजिसके बाद रात साढ़े तीन बजे उसे पकड़ा जासका. दुल्हा दुल्हन सहित लोगों ने इसको लेकर वन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया.
