आगरालीक्स…दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में मनाई TITAN’S FAREWELL. 12वीं के छात्रों को दी गई फुल पार्टी के साथ विदाई
ताल सेमरी देवरी रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के चेयरमैन वरुण सिंह द्वारा 12th के छात्रों को विदाई समारोह (farewell party) दी गई जिसका नाम TITAN’S Batch – 2024-25 रखा गया. छात्र छात्राओं ने जम कर इस Party का आनंद लिया छात्रों के लिए मनोरंजक खेल खिलाये गये. साथ ही 11वी के छात्र छात्राओं ने उनके लिए कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए.
स्कूल के अध्यापको ने भी बच्चों के लिए प्रस्तुति प्रस्तुत की विद्यालय की प्रधानाचार्य तृप्ति चौहान ने बच्चों से दिए प्रज्जवलित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. अंत में विद्यालय सभी विदार्थियो में से Mr. & Miss DPIS चुना गया और सभी विद्यार्थियों को चिह्न के रूप में छोटा सा उपहार देकर विदा किया गया.