प्रयागराजलीक्स…. महाकुंभ स्नान के लिए अपने वाहनों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, हर तरफ 10 से 12 किलोमीटर लंबा जाम। एक करोड़ ने स्नान किया। प्रयागराज में प्रवेश करने के सभी सात प्वाइंट पर जाम है। ( Pragraj News : 10 to 12 KM long traffic Jam in Pragraj#Prayagraj )
महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या सोमवार को भी कम नहीं हुई, सुबह से लोगों की संख्या बढ़ने लगी। रात तक हालात बिगड़ गए। प्रयागराज के सभी सात एंट्री प्वाइंट पर वाहनों का जाम लगा हुआ है। महाकुंभ मेला क्षेत्र के 10 से 12 किलोमीटर तक हर तरफ जाम है। जाम में फंसे लोग परेशान हो रहे हैं, जिन्हें शाम तक प्रयागराज में पहुंचने का अनुमान था वे अभी रास्ते में जाम में फंसे हुए हैं।
एक करोड़ से अधिक ने किया स्नान
सोमवार को रात आठ बजे तक 1.35 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया। आंकड़ों के अनुसार, 54 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं।