आगरालीक्स ….Agra News : आगरा के सेंट क्लीयर्स स्कूल से 12 वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को रोक कर पीटा। मुकदमा दर्ज। ( Agra News : 12th Student beaten by youth in Agra#Agra)
आगरा के सेंट क्लीयर्स स्कूल में 12 वीं के छात्र नटराज स्टेट थाना सदर के रहने वाले मोहित की तरफ से केस दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि वह 12 वीं की परीक्षा देकर अपने दोस्त समीर चाहर के साथ एक्टिवा से लौट रहा था।
रास्ते में रोककर पीटा
आरोप है कि रोहता के पास कुछ युवओं ने उन्हें रोक लिया और पिटाई की। शोर सुनकर उनकी बुआ बचाने के लिए आई तो उनके साथ भी मारपीट की। मोहित की तहरीर पर अश्वनी, रोहित ठाकुर, विनय, विशाल और आर्यन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।